logo-image

दक्षिणी सूडान पर प्रतिबंध लगाने में असफल रहा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

दक्षिणी सूडान में साल 2013 से ही लड़ाई जारी है।

Updated on: 24 Dec 2016, 08:18 PM

सिन्हुआ:

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद युद्धग्रस्त देश दक्षिणी सूडान में हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्ताव पारित नहीं करा सका है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद आवश्यक बहुमत नहीं जुटा पाया है। यह मसौदा संयुक्त राष्ट्र द्वारा तैयार किया गया था।

इस प्रस्ताव के जरिए संयुक्त राष्ट्र दक्षिणी सूडान पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वहां की मुख्य सरकार और विपक्षी दलों को भी निशाना बनाना चाहती थी। सुरक्षा परिषद के सात सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि आठ सदस्य अनुपस्थित रहे।

प्रस्ताव पारित होने के लिए कम से कम नौ सदस्यों के मतों की जरूरत थी। इस तरह सुरक्षा परिषद न्यूनतम मत जुटाने में विफल रही। दक्षिणी सूडान में साल 2013 से ही लड़ाई जारी है। इस दौरान यहां हजारों लोग मारे गए हैं और विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस हिंसा की पुरजोर निंदा की है।