logo-image

सीरिया में रूस का विमान क्रैश, सवार सभी 32 यात्रियों की मौत, रक्षा मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

रूस का एक सैन्य विमान सीरिया में क्रैश हो गया, जिसमें सवार 26 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों के मारे जाने की संभावना है।

Updated on: 06 Mar 2018, 08:24 PM

मास्को:

रूस का एक सैन्य विमान सीरिया में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 26 यात्री और 6 क्रू सदस्यों की मौत हो गई।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया, 'रूस के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे एंतोनोव-26 ट्रांसपोर्ट विमान खमेमिम एयरबेस पर लैंड करते समय क्रैश कर गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 26 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी लोग मारे गए।'

रूस ने कहा है कि विमान को 'दुश्मनों' ने निशाना नहीं बनाया और शुरुआती जांच बताती है कि हादसे की वजह तकनीकी खामी हो सकती है। मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: US से बात और परमाणु परीक्षण बंद करने के लिए तैयार है उत्तर कोरिया