logo-image

ब्रिटेन की शाही पंरपराओं से हटकर होगी प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी

ब्रिटेन राजघराने के राजकुमार और डायना हेडेन को छोटे बेटे प्रिंस हैरी आज अपनी मंगेतर और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्केल के साथ शादी करेंगे।

Updated on: 19 May 2018, 01:41 PM

नई दिल्ली:

ब्रिटेन राजघराने के राजकुमार और डायना हेडेन को छोटे बेटे प्रिंस हैरी आज अपनी मंगेतर और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्केल के साथ शादी करेंगे। हैरी और मर्केल की शादी ब्रिटेन के समयानुसार दिन में 12 बजे विंडसर कैसल स्थित सैंट जार्ज गिरजाघर में होगी।

इस शादी में कई पुराने शाही नियमों के स्थान पर नए प्रयोग किए जाएंगे। मेगन शादी के दौरान नारीवादिता की मिसाल देते हुए लंदन में सेंट जॉर्ज चैपल के आइल तक अकेले ही बढ़ेंगी। ब्रिटेन में इसे शाही दुल्हन का एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है। 

दिल की सर्जरी के चलते मेगन के पिता थॉमस मार्कल इस शाही शादी का हिस्सा नहीं होंगे। इसके चलते प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स मेगन को विवाह स्थल तक लेकर आएंगे।

मेगन के क्वायर पहुंचने पर प्रिंस चार्ल्स भी उनके साथ शामिल हो जाएंगे, जहां शाही मेहमान बैठे होंगे। हैरी के पिता (चार्ल्स) मेगन को क्वायर आइल से नीचे लेकर आल्टर की ओर आएंगे। 

हालांकि, चार्ल्स उन्हें लेकर हैरी के पास नहीं जाएंगे, बल्कि वह खुद हैरी की ओर कदम बढ़ाएंगी। 

सीएनएन ने कहा कि मार्कल ने यह योजना खुद बनाई है। चार्ल्स और हैरी दोनों इस कदम से बेहद खुश हैं। 

इस शाही शादी पर दुनियाभर के लोगों की नजरें हैं। वेडिंग ड्रेस से लेकर सजावट के फूलों तक सभी बातों का खास ख्याल रखा गया है।

45 लाख का केक और शाही भोज
अपनी शादी में यह शाही जोड़ा 45 लाख का लेमन और एल्डर फ्लॉवर फ्लेवर का केक काटेगा। जिसकी जिम्मेदारी लंदन की वॉयलेट बेकरी की पेस्ट्री शेफ क्लेयर टाक को मिली है। वहीं शादी के शाही भोज में सीजनल डिशेज तैयार की जा रही है।

शाही जोड़े ने खुद किया फूलों का चयन
हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्कल ने 19 मई को केनसिंग्टन पैलेस में होने वाली अपनी शादी के लिए सफेद गार्डन रोजेस, पेओनी और फॉक्सग्लव्स फूलों का चयन किया है। बीबीसी के मुताबिक, लंदन की रहने वाली फ्लोरिस्ट फिलिपा क्रैडोक सेंट जॉर्ज चैपल और सेंट जॉर्ज हॉल की फूलों से सजावट करेंगी।

मेगन जो गुलदस्ता पकड़ेंगी उसमें शाही खानदान की परंपरा के मुताबिक मिर्टेल फूल की एक डाली जरूर मौजूद होगी।

इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी का कान में सम्मान, बोनी-जाह्नवी नहीं, इन्होंने लिया अवॉर्ड

मेगन का गाउन
मेघन करीब 10 लाख ब्रिटिश पाउंड यानि 90 लाख (भारतीय मुद्रा) का वेडिंग गाउन पहनने वाली हैं। इसे ब्रिटिश डिजाइनर्स राल्फ और रूसो ने डिजाइन किया है।
जानकारी के मुताबिक, मेगन के गाउन की कीमत प्रिंस हैरी और उनकी फैमिली ने अदा की है। शादी के बाद जब क्वीन एलिजाबेथ की तरफ से विंडसर कैसर के सेंट जॉर्ज हॉल में रिसेप्शन दिया जाएगा, तब मेगन यह ड्रेस पहनेंगी। इस रिसेप्शन पार्टी में करीब 600 मेहमान शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो हुआ वायरल, लैब में फरमा रही हैं इश्क

शाही शादी में 2600 से ज्यादा मेहमान 
शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। कुल 2,640 आमंत्रित लोगों में ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक शामिल होंगे। 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से होंगे। दो स्थानीय स्कूलों के सौ बच्चे शामिल होंगे। विंडसर कैसल और सेंट जॉर्ज चैपल समुदाय के 610 लोग और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले 530 लोग होंगे।

वहीं मेगन और हैरी की ब्राइडल पार्टी के लिए ब्राइडमेड्स और पेज ब्वॉयज को सिलेक्ट कर लिया गया है। इस लिस्ट में 10 बच्चों का नाम शामिल किया गया है।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
हैरी और मेगन के एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों के बीच 'ब्लाइंड डेट' तय कराई थी। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को ठीक से जानते भी नहीं थे, लेकिन उनकी यह डेट बेहद शानदार बीती थी।

इसे भी पढ़ें: 'रेस 3' का पहला गाना 'हीरिये' रिलीज, देखें जैकलीन फर्नांडीस का पोल डांस और सलमान खान का धमाल