UK की वित्तीय प्रतिबंधों की सूची में दाऊद इब्राहिम का नाम, पाकिस्तान के 3 पते और 21 उपनामों का पता चला
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम यूनाइटेड किंगडम द्वारा जारी वित्तीय प्रतिबंधित लोगों की सूची में एकमात्र भारतीय है। साथ ही यूके ने दाउद के 21 उपनामों की भी सूची जारी की है, जिस पर यूके ने प्रतिबंध लगाया है।
highlights
- यूनाइटेड किंगडम द्वारा जारी वित्तीय प्रतिबंधित लोगों की सूची में एकमात्र भारतीय
- यूके के रिकॉर्ड में दाउद का जन्मस्थान खेर, रत्नागिरि, महाराष्ट्र दर्ज है और उसकी राष्ट्रीयता भारतीय
नई दिल्ली:
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम यूनाइटेड किंगडम द्वारा जारी वित्तीय प्रतिबंधित लोगों की सूची में एकमात्र भारतीय है। साथ ही यूके ने दाऊद के 21 उपनामों की भी सूची जारी की है, जिस पर यूके ने प्रतिबंध लगाया है।
सोमवार को यूके के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 'यूके में वित्तीय प्रतिबंधित टारगेट्स की संयुक्त सूची' में माफिया बॉस दाऊद का नाम भी सामने आया। इसमें दाऊद के पाकिस्तान में तीन पतों का भी जिक्र है।
कासकर दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में तीन पतों में, हाउस नंबर 37, गली नंबर 30, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची, पाकिस्तान; नूराबाद, कराची, पाकिस्तान और व्हाइट हाउस, सउदी मस्जिद के नजदीक, क्लिफटन, कराची, पाकिस्तान शामिल है।
इसके अलावा एक चौथा पता, जो कि पिछले साल तक रिकॉर्ड में था, हाउस नंबर 29, मरगल्ला रोड एफ6/2, गली नंबर 22, कराची, पाकिस्तान, इसे रिकॉर्ड में नहीं रखा गया है।
और पढ़ें: ट्रंप ने बिना चश्मा लगाए देखा सूर्य ग्रहण, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई सीरियल बम बलास्ट का मुख्य आरोपी है, जिसमें 260 लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बम बलास्ट के बाद दाऊद देश छोड़कर भाग गया था और तब से उसका ठिकाना पाकिस्तान माना जाता है।
हालांकि पाकिस्तान हमेशा अपने देश में दाउद के होने को नकारता रहा है। यूके के रिकॉर्ड में दाउद का जन्मस्थान खेर, रत्नागिरि, महाराष्ट्र दर्ज है और उसकी राष्ट्रीयता भारतीय बताई गई है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने उसके भारतीय पासपोर्ट को रद्द कर दिया था। बाद में उसने पाकिस्तान का पासपोर्ट हासिल कर लिया और उसी की मदद से वह दूसरी जगहों पर घूमता रहा है।
और पढ़ें: चीन की धमकी, कहा-भारत में अगर हमारे सैनिक घुसे तो मच जाएगी उथल-पुथल
वित्तीय प्रतिबंधों की सूची में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे), खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठन भी शामिल हैं। इसके अलावा अलकायदा और आईएसआईएस संगठन भी रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल है।
वित्तीय प्रतिबंध यूके या विदेश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति, संगठनों और सरकारों पर लागू हो सकता है। इसके अनुसार प्रतिबंधित देशों पर फंड्स ट्रांसफर करने पर रोक लगाई जाती है, सरकार के संपत्तियों को रोका जाता है,व्यवसायिक संगठनों और रहने वाले लोगों पर वित्तीय फंडिंग रोका जाता है।
ये हैं दाऊद के 21 उपनाम
इब्राहिम; अब्दुल, शेख, इस्माइल; अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद; अब्दुल रहमान, शेख, मोहम्मद, इस्माइल; अनीस, इब्राहिम, शेख, मोहम्मद; भाई, बड़ा भाई; भाई, दाऊद; भाई, इकबाल; दिलीप, अजीज; इब्राहिम, दाऊद; फारुकी, शेख; हसन, कासकर, दाऊद; हसन, दाऊद; अनीस, इब्राहिम; दाऊद, हसन, शेख, इब्राहिम, कासकर;
कासकर,दाऊद, इब्राहिम, मेमन; कासकर,दाऊद,हसन,इब्राहिम; मेमन, दाऊद, इब्राहिम; सबरी दाऊद; साहब, हाजी, सेठ और बड़ा।
और पढ़ें: शरीफ के पाकिस्तान छोड़कर भागने की आशंका
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी