logo-image

विक्टोरिया झील में नौका डूबी, 79 लोगों की मौत

नौका की क्षमता 100 लोगों की थी, लेकिन इस पर 400 से अधिक यात्री बिठाए गए थे। करीब 100 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 37 की हालत गंभीर है।

Updated on: 21 Sep 2018, 07:46 PM

तंजानिया:

तंजानिया की विक्टोरिया झील में सैंकड़ों यात्रियों से भरी एक नौका के पलट जाने से 79 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना गुरुवार को विक्टोरिया झील में दो द्वीपों उकोरा और बुगोलोरा के बीच एमवी न्येरेरे नौका के पलटने से हुई। 'बीबीसी' के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के दौरान नदी में गिरे लोगों की संख्या 200 हो सकती है। बचाव अभियान रात भर रुके रहने के बाद शुक्रवार सुबह फिर शुरू हो गया है। 

स्थानीय मीडिया रपटों के अनुसार, नौका की क्षमता 100 लोगों की थी, लेकिन इस पर 400 से अधिक यात्री बिठाए गए थे। करीब 100 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 37 की हालत गंभीर है।

और पढ़ें- अमेरिका: मैरीलैंड में महिला ने की गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

क्षेत्रीय आयुक्त एडम मालिमा ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव प्रयासों में आपात दलों की मदद की।