शिकागो में गोलीबारी के दौरान 2 लोगों की मौत, 17 घायल
अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी में 17 लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।
नई दिल्ली:
अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस की छुट्टियों के पहले वीकेंड के शुरुआती 14 घंटों में शहर को जबरदस्त गोलीबारी का सामना करना पड़ा। इस गोलीबारी में 17 लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया के अनुसार शनिवार की शाम यह गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना की शुरुआत तब हुई जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी।
स्थानीय मीडिया 'शिकागो सन-टाइम्स' के अनुसार युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर 2:35 पर गोलीबारी की घटना हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 17 घायल हो गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 2016 में शिकागो में छुट्टियों के दौरान 59 लोगों पर गोली चली थी, जिसमें 11 मारे गए थे।
(IANS इनपुट के साथ)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा