logo-image

जब केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने प्लेन में एक लड़की को दे दी अपनी सीट

विमान में श्रेया के पास की ही सीट पर केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा बैठे थे।

Updated on: 07 Nov 2016, 10:02 PM

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सेल्फी काफी वायरल है। इस सेल्फी में एक लड़की के साथ केंद्रीय विमानन मंत्री जयंत सिन्हा हैं। लड़की ने इस फोटो को अपने ट्विटर पर 'अच्छे दिन' बताकर पोस्ट किया है।

दरअसल श्रेया प्रदीप नाम की ये लड़की अपनी मां के साथ बैंगलुरु से रांची फ्लाइट से आ रही थी। विमान में श्रेया के पास की ही सीट पर केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा बैठे थे।

श्रेया की मां बीमार थी और उन्हें पैर फैलाने के लिए जगह चाहिए थी। जयंत सिन्हा ने अपनी सीट फौरन श्रेया और उसकी मां को दे दी जबकि ये सीट केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी के लिए थी।


बताया जा रहा है कि अपनी फर्स्ट क्लास की सीट छोड़ कर उन्होंने इकॉनामी क्लास में सफ़र किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर मदद पहुंचाने वाले केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा लोगों में काफी फेमस हैं।