logo-image

आर जे रौनक के साथ 'सोनू' का भोजपुरी वर्जन 'लालू तोरा मोदी पर भरोसा नैइखे' वायरल

आज एक ऐसा ही वीडियो मोदीनामा फेसबुक पेज पर वायरल हो रहा है। इसमें उसी धुन और म्यूजिक के साथ पीएम मोदी और राजद सुप्रीमो लालू को लेकर गाना गाया है। इसके बोल हैं 'लालू तोरा मोदी पर भरोसा नैइखे'।

Updated on: 21 Jul 2017, 08:38 PM

नई दिल्ली:

हाल ही में मुंबई की आरजे मलिष्का बीएमसी पर गाना गाने को लेकर मुश्किलों में घिरी नजर आईं। गाने में मलिष्का ने बीएमसी पर निशाना साधते हुए मुंबई के गड्ढों की पोल खोली थी, जिस पर उन्हें बीएमसी ने नोटिस थमाया था।

आज एक ऐसा ही वीडियो मोदीनामा फेसबुक पेज पर वायरल हो रहा है। इसमें उसी धुन और म्यूजिक के साथ पीएम मोदी और राजद सुप्रीमो लालू को लेकर गाना गाया है। इसके बोल हैं 'लालू तोरा मोदी पर भरोसा नैइखे' ।

इसे 3 लड़कियों और 6 लड़कों का ग्रुप गाता हुआ नजर आ र​हा है। लालू की रोटी गोल, मीसा की लिटी गोल गोल, पूरा परिवार की पोल खोल। 'सोनू' का नया भोजपुरी वर्जन आया है।

और पढ़े: BMC के खिलाफ वीडियो बनाने पर आरजे मलिष्का को नोटिस

हालांकि इससे पहले भी इसके कई वर्जन सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं। ये वर्जन भी फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है। इसे अब तक हजारों व्यूवर्स देख चुके हैं।

सोनू पर आर जे रोनक ने भी यूट्यूब पर अपना एक ग्रुप वीडियो शेयर किया। इसमें भी उनके साथ कुछ और लोग भी हैं, जो बोलते नजर आ रहे हैं कि 'सोनू तुझे आर जे पर भरोसा नहीं क्या, आर जे को बोलने से मत रोक।