ताइवान मुद्दे पर चीन की चेतावनी का भारत ने दिया जवाब, बताया आधिकारिक दौरा नहीं
भारत के दौरे पर आए ताइवान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे को भारत ने 'अनाधिकारी' बताया है। चीन की धमकी को किया नज़रअंदाज।
नई दिल्ली:
भारत के दौरे पर आए ताइवान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे को भारत ने 'अनाधिकारी' बताया है। ताइवान के भारत दौरे पर आने को लेकर चीन के कड़े तेवर के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि यह बस एक अनाधिकारीक दौरा था। इसे राजनीतिक अर्थ नहीं दिया जाना चाहिए।
दरअसल मुद्दा यह था कि भारत के निमंत्रण पर ताइवान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे पर आने से चीन तिलमिला गया था। चीन ने इस मुद्दे को 'वन चाइना पॉलिसी' के खिलाफ देख चीन की सरकारी मीडिया ने एक लेख के ज़रिए भारत को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी।
और पढ़ें: जब पाकिस्तान, चीन और आतंकी समर्थकों को सेना प्रमुख बिपिन रावत ने दी चेतावनी
चीन के इस तेवर के जवाब में भारत ने कहा गया है कि यह एक अनाधिकारी दौरा था। इसे राजनीतिक अर्थ नहीं दिया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि, 'ताइवान से आए इस ग्रुप में अकादमिक विद्वान, कारोबारी, धार्मिक हस्तियां और 'कुछ' सांसद शामिल हैं।'
मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि, 'इस तरह के अनाधिकारिक ग्रुप की भारत यात्रा पूरी तरह पर्यटन के उद्देश्य से है।' स्वरूप ने कहा कि 'इस दौरे में कुछ नया नहीं है और इसके राजनीतिक अर्थ नहीं निकालने चाहिए'
इससे पहले बुधवार को चीन ने ताइवान की महिला सांसदों के भारत दौरे पर ऐतराज जताते हुए सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स में भारत को कड़ी चेतावनी दी गई थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Son: बेटे अबराम के साथ KKR को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख, मैच से तस्वीरें वायरल
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी