साल 2017 के सरकारी कलैंडर में 'नमो नमो'
साल 2016 को खत्म होने में अब महज 9 दिन रह गए हैं और लोग नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं।
नई दिल्ली:
साल 2016 को खत्म होने में अब महज 9 दिन रह गए हैं और लोग नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं।
नए साल में सरकार की रूप रेखा को लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज साल 2017 का सरकारी कलैंडर भी लॉन्च किया।
इस कलैंडर की खासबात ये है कि हर महीने के कलैंडर में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का ही इस्तेमाल किया गया है।
हर महीने की अलग अलग तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ सरकार की अलग-अलग योजनाओं और थीम को प्रमुखता से दिखाया गया है।
देश के युवाओं को कुशल बनाने के लिए सरकार के कौशल भारत योजना को दिखाया गया है।
देश के गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है।
देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने महिलाओं से संबंधित कई योजनाएं बनाई हैं।
देश में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम बनाए हैं।
मई महीने के कलैंडर में देश के विकास के लिए छोटे और मध्यम व्यापार को बढ़ावा देने की कोशिश को दिखाया गया है।
जून महीने के कलैंडर में देश के किसानों को प्रमुखता से दिखाया गया है। हमारे देश में आर्थिक समस्या की वजह से सैंकड़ों किसानों को आत्महत्या करनी पड़ती है।
जुलाई महीने के कलैंडर में सरकार के गांव-गांव बिजली पहुंचाने के महत्वाकांक्षी योजना को प्रमुखता से दिखाया गया है।
अगस्त महीने के कलैंडर में पीएम मोदी के सियाचिन दौरे को प्रमुखता से दिखाया गया है जहां पीएम देश के सबसे उच्च सैन्य पोस्ट पर जवानों से मिले थे।
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और कालेधन को रोकने के लिए सरकार कैशलेस लेन देन का बढ़ावा दे रही है। सितंबर महीने के कलैंडर में इसी थीम को दिखाया गया है।
नवंबर महीने के कलैंडर में देश के भ्रष्टाचार मुक्त होने के मुहिम को जगह दी गई है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार