परिवर्तन यात्रा खत्म, राजनाथ ने कहा यूपी में बीजेपी की ही सरकार बनेगी
आजाद भारत में विकास और सुशासन देने का काम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन रैली का शनिवार को लखनऊ में समापन हो गया। इस अवसर पर लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए सबने भाजपा के साथ आने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा, "हमें परिवर्तन यात्रा के दौरान जनता का भरपूर प्यार मिला है। नोटबंदी को लेकर लोग राजनीति कर रहे हैं, यह सही नहीं है। यह देशहित से जुड़ा मामला है। मोदी सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।"
राजनाथ ने कहा, "आजाद भारत में विकास और सुशासन देने का काम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था। किसी प्रधानमंत्री ने यदि हमें विश्व में सम्मान दिलाया है तो वो नरेंद्र भाई मोदी की सरकार ने किया है। हमें नोटबंदी को चुनावी हानि और लाभ के रूप में नहीं लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- यूपी में गठबंधन की अटकलों के बीच शिवपाल से मिले अमर सिंह
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "403 विधानसभा में 17000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की गई। यात्रा के दौरान 26 बड़ी सभाओं को केंद्रीय मंत्रियों ने संबोधित किया। यात्रा के दौरान कुल 49 दिन के दौरान करीब 17 हजार किलोमीटर का सफर किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने करीब दो करोड़ लोगों से सीधा संवाद किया। यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छह जनसभाओं को संबोधित किया।"
सभी यात्राएं शनिवार दोपहर लगभग दो बजे लखनऊ स्थित मोती महल लॉन पहुंची। वहां से रोड शो करते हुए राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गाजे-बाजे के साथ हजरतगंज चौराहा पहुंचे। यहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन हुआ।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी