logo-image

सीज़फायर उल्लंघन पर पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

पिछले दो हफ्ते में पाकिस्तान ने पांचबी बार भारत पर सीज़फायर उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Updated on: 08 Nov 2016, 03:08 PM

नई दिल्ली:

पिछले दो हफ्ते में पाकिस्तान ने पांचवी बार भारत पर सीज़फायर उल्लंघन का आरोप लगाया है। मंगलवार को पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया। पाकिस्तान ने कहा नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी में की जा रही है। भारतीय सेना गोलीबारी कर उकसाने की कोशिस कर रही हैं। 

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की तरफ से कह गया, 'दक्षिण एशिया और सार्क के महानिदेशक डॉ मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त श्री जेपी सिंह को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की निंदा की।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की तरफ से कहा गया, 'गोलीबारी में एक महिला और चार अन्य जिसमें एक 5 वर्षीय लड़का भी शामिल है उनकी जान चली गई।'महानिदेशक डॉ मोहम्मद फैसल ने भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौता का सम्मान करने को कहा है।