पंजाब: आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता यामिनी गोमर ने थामा कांग्रेस का हाथ
पंजाब विधान सभा चुनावों के मद्देनजर दल-बदल की राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य यामिनी गोमर ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
नई दिल्ली:
पंजाब विधान सभा चुनावों के मद्देनजर दल-बदल की राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य यामिनी गोमर ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। यामिनी पंजाब में आप के संस्थापक सदस्यों में से एक थी। लोकसभा चुनाव-2014 में आप के टिकट पर होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुकी है।
यामिनी ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने इसी महीने आप से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि पंजाब में राज्य अपने सिद्धांत से हट चुकी है।आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए यामिनी ने पार्टी पर 'तानाशाह' और 'भ्रष्ट' होने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि आप का नेतृत्व 'दलित विरोधी', 'सिख विरोधी' और 'पंजाब विरोधी' हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: पंजाब के लिये कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
यामिनी ने आप पार्टी पर और भी कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में आप कार्यकर्ताओं को पार्टी नेताओं और राज्य से बाहर के पर्यवेक्षकों का गुलाम बना दिया गया है।उन्होंने आप नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर प्रत्याशियों को टिकट देने और पार्टी के कामकाज में जालसाजी करने का आरोप भी लगाया।
आप की प्रदेश इकाई ने यामिनी के इस्तीफे को खारिज कर दिया है और कहा है कि यामिनी ने इसलिए इस्तीफा दिया, क्योंकि उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया।
आप के प्रदेश संयोजक गुरप्रीत सिंह ने कहा, "टिकट न मिलने के कारण यामिनी यह सब कर रही हैं। यामिनी ने राज्य में दलितों के साथ धोखा किया है। राज्य में दलित समुदाय के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है और आप पार्टी ने दलित मुद्दों और समस्याओं को उठाने के लिए दलित मैनिफेस्टो जारी किया है। राज्य में पहली बार किसी पार्टी ने उप-राज्यपाल पद पर किसी दलित को नियुक्त करने का वादा किया है।"
यामिनी लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बाद तीसरे स्थान पर रही थीं। गौरतलब है कि पंजाब की कुल आबादी में दलित समुदाय 32 फीसदी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी