logo-image

Ind vs Ban: विराट कोहली और मुरली विजय के नाम पहला दिन, खेल खत्म होने तक भारत- 356/3

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ इस इकलौते टेस्ट को जीतने के इरादे से उतरेगी।

Updated on: 09 Feb 2017, 06:13 PM

नई दिल्ली:

भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शुरुआती झटके से उबरते हुए टीम इंडिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली (111) और अजिंक्य रहाणे (45) बने हुए हैं।

पहले दिन दिन का खेल विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के नाम रहा। कोहली ने अपने करियर का 16वां शतक ठोका।

कोहली ने 130 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने अभी तक जिन भी टीम के खिलाफ टेस्ट खेला है उन्होंने उनसभी टीमों के खिलाफ शतक जड़ा है। अभी तक विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3, इंग्लैंड के खिलाफ 3, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ एक-एक शतक जड़ें हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पहला झटका केवल दो रनों के स्कोर पर लोकेश राहुल (2) के रूप में लगा।

इसके बाद मुरली विजय (108) और चेतेश्वर पुजारा (83) ने दूसरे विकेट के लिए 178 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। दूसरे विकेट के रूप में पुजारा पवेलियन लौटे।

भारत ने चायकाल के बाद तीसरा विकेट खो दिया। भारत को तीसरा झटका मुरली विजय का लगा। मुरली विजय अपनी 9वीं सेंचुरी लगाने के बाद तैजुल इस्लाम ने 108 रन पर आउट किया। 

LIVE अपडेट

- बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 356/3

- विराट कोहली ने करियर का 16वां शतक लगाया, 130 गेंदों में 10 चौकों की मदद से मारी सेंचुरी

भारत बनाम बांग्लादेश: लाइव क्रिकेट स्कोर

- विराट कोहली की हाफ सेंचुरी, शतक के करीब

- मुरली विजय ने पूरा किया अपना नौवां शतक। विजय ने 151 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी की।

- चायकाल तक क्रीज पर मुरली विजय(98) और विराट कोहली(17) की जोड़ी ने रन बनाये। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 206 रन हुआ। 

- बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पुजारा को बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन ने पवेलियन की राह दिखायी। पुजारा 177 बॉल पर 83 रन बनाकर आउट हुए।

-182 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। पहला विकेट गिरने के बाद पारी संभालने उतरे पुजारा को 83 रन के स्कोर पर मेहदी हसन ने आउट किया। पुजारा और विजय के बीच 178 रन की पार्टनरशिप हुई।

- राहुल के आउट होने बाद बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी 12वीं हॉफ सेंचुरी लगाकर टीम के स्कोर को मजबूत दी।

- भारत के शतक के साथ ही साथ भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने अपना अर्धशतक भी जड़ा। 

- 30 ओवर की समाप्ति तक भारत ने अपनो रनों का शतर पूरा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाये।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन छाये रहे मुरली विजय, पुजारा और विजय ने बनाया सबसे सफल जोड़ी का रिकॉर्ड

लंच तक भारत का खेल

बांग्लादेशी गेंदबाजों ने टेस्ट में भारतीय धरती पर पहली बार खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और पहले घंटे के खेल में टीम इंडिया को खुलकर नहीं खेलने दिया। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और कामरुल इस्‍लाम रब्‍बी ने कसी हुई गेंदबाजी की। तस्कीन को इसका फायदा भी मिला और उन्होंने टीम इंडिया को पहला झटका पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर दे दिया। हालांकि जिसके बाद पुजारा और विजय की जोड़ी ने पारी को संभालते हुए भारत को कोई और नुकसान होने नहीं दिया। लंच तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाये। 

- 25 ओवर की समाप्ति तक भारत ने 1 विकेट पर 83 रन बनाये। 

- भारत का स्कोर 20 ओवर की समाप्ति तक 70 रन रहा। 

- भारत ने 10 ओवर तक लोकेश राहुल के विकेट के साथ 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाये।

- भारत का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया। केएल राहुल(2) रन के स्कोर पर बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद की गेंद पर पवेलियन लौट गये।

यह भी पढ़ें- विराट की टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं बांग्लादेश के शाकिब, तमीम और मेहदी हसन

टॉस का बॉस

भारत ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर की जगह चोट से वापसी कर रहे टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को शामिल किया गया है।

भारतीय टीम गुरुवार को जब हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो करीब 15 सालों में यह पहली बार होगा जब बांग्लादेश के खिलाफ किसी द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी भारत कर रहा होगा। भारत के लिए यह लय बरकरार रखने की कोशिश होगी, जिसने न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया करने के बाद इंग्लिश टीम को 4-0 से धोया। अपने घर में खेलने उतर रही फेवरेट टीम इंडिया को जीत का स्वाद चख ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी।

टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार।

बांग्लादेश : मुशफिकुर रहीम (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, महमूदुल्लाह रियाद, मोमिनुल हक, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन,कैमरूल इस्लाम रब्बी, तैजुल इस्लाम।