logo-image

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी, यातायात पर भी लगा ब्रेक

वहीं बुधवार सुबह कोहरे के कारण 26 देरी से चल रही हैं तो 8 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 7 ट्रेन कैंसल कर दी गई हैं।

Updated on: 12 Jan 2017, 09:29 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। देर रात लोग जगह-जगह अलाव के सहारे ठंड को कम करते नजर आये। तो वहीं गुरुवार सुबह कोहरे के कारण 26 ट्रेन देरी से चल रही हैं तो 8 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 7 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।

बीते पांच दिनों में पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है। उत्तर भारत के इलाकों में गुरुवार को शीतलहर का असर तेज हो गया। 

इसके साथ ही उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के चलते लोग हिल स्टेशन की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि शुष्क मौसम के अगले 48 घंटों के बने रहने के दौरान रात के तापमान में आगे और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि बारिश की संभावना नहीं है और शीत लहर में 13 जनवरी के बाद कमी आएगी।