logo-image

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, छह लोग घायल

48 घंटों के अंदर पाकिस्तान ने तीसरी बार सीज फायर का उल्लंघन किया है।

Updated on: 25 Oct 2016, 05:39 PM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इस घटना में महिला और बच्चे समेत करीब छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

48 घंटों के अंदर पाकिस्तान ने तीसरी बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान के तरफ से दो बार सीज फायर का उल्लंघन किया गया था।

इससे पहले भी शुक्रवार की रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाया था और मोर्टार के गोले दागे थे। जिसके बाद बीएसएफ ने मोर्चा संभाला था।

जवाबी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने सात पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराए थे। इस कार्रवाई में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।