डोनाल्ड ट्रंप के ये परिवारजन होंगे अमेरिका की फर्स्ट फैमिली का हिस्सा
व्हाइट हाउस पहुंचने वाले ट्रंप और उनका परिवार फर्स्ट फैमिली कहलाया जाएगा।
New Delhi:
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति चुन लिए गए है। अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को हराकर राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अपने परिवारों वालों को धन्यावाद दिया था। गौरतलब है कि व्हाइट हाउस पहुंचने वाले ट्रंप और उनका परिवार फर्स्ट फैमिली कहलाया जाएगा। एक नजर अमेरिका की नई फर्स्ट फैमिली पर....
# मेलानिया ट्रंप
मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी। दोनों का 2006 में एक लड़का हुआ था, जिसका नाम बेरन बिलियन ट्रंप है। मॉडल रह चुकी हैं मेलानिया ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पति पर लगे महिलाओं ने यौन शोषण के आरोपों का ज़ोरदार तरीके से बचाव किया था। डोनाल्ड ट्रंप 70 साल के हो चुके है, जबकि मेलानिया ट्रंप 45 साल की हैं। दोनो के बीच 24 साल का अंतर है। स्लोनाविया में पैदा हुई मेलेनिया पहली ऐसी फर्स्ट लेडी बनेंगी जो अमेरिकी नहीं हैं।
# बैरन ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी मौजूदा पत्नी मेलानिया की इकलौती संतान हैं। 10 साल के बैरन पिता के साथ गोल्फ खेलना पंसद करते है। चुनाव प्रचार के दौरान बैरन एक दो बार ही नजर आयें हालांकि राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप की पहली स्पीच के दौरान बैरन उनके साथ खड़े नजर आए।
इसे भी पढ़े: डोनाल्ड ट्रंप की जीत से भारत, पाकिस्तान और चीन के आर्थिक रिश्ते होंगे प्रभावित जानें कैसे
# इवांका ट्रंप
पहली पत्नी इवाना से हुई सबसे बड़ी संतान इंवाका ट्रंप भी काफी चर्चा में रही है।इवांका 10 साल की थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। मॉडल रह चुकी इंवाका अपने पिता की कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट है और शादी के बाद उन्होने यहूदी धर्म अपना लिया था। जेरड इंवाका के पति और न्यूयार्क के बड़े प्रॉपर्टी डीलर के बेटे है। साथ उनके तीन बच्चे भी है।
#डोनाल्ड ट्रंप जूनियर
राष्ट्रपति ट्रंप की पहली पत्नी से पैदा हुई दूसरी संतान व सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर है। जूनियर, ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी सह अध्यक्ष हैं। अपने शिकार के शौक की वजह से वो काफ़ी विवादों में भी रहे। जूनियर ने अपने पिता के समर्थन में ही प्रचार किया था। जूनियर ने अपने पिता के 2005 के वीडियो में कही गई बातों को जिंदगी की सच्चाई बताया है। इस वीडियो में ट्रंप को महिलाओं को जबरन छूने और उनके साथ संबंध बनाने की इच्छा जताते दिख रहे हैं।
#वेनीसा ट्रंप
वेनीसा, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी है। दोनो ने 2005 में शादी की थी। वेनिसा ने बचपन से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वो हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डी कैप्रियो की प्रेमिका बी रह चुकी है। उनके पांच बच्चे हैं जिनमें से आठ साल की काई ट्रंप, सबसे बड़ी संतान हैं।
इसे भी पढ़े: जानिये अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से जुड़े 10 रोचक तथ्य
# एरिक ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी की तीसरी व सबसे छोटी संतान है एरिक ट्रंप है।एरिक भी ट्रंप ऑर्गनाइज़ेशन में कार्यकारी सह अध्यक्ष हैं। पिता को राष्ट्रपति बनाने के लिए एरिक ने फ्लोरिडा के मंदिर में आरती भी की थी। एरिक ने गंभीर बीमारियों से जूझने वाले बच्चों के अस्पताल में 28 मिलियन डॉलर का दान दिया था।
# लारा युनास्का
लारा युनास्का ने 2014 में एरिक ट्रंप के साथ शादी की थी। लारा इससे पहले टीवी प्रोड्यूसर थी। फिलहाल वो भी ट्रंप फ़ाउंडेशन से जुड़ी हैं। दोनो के अभी कोई संतान नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान वो भी अपने बयानों के चलते चर्चा में आ गई थी।
# टिफ़नी ट्रंप
22 साल की टिफनी, डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी मार्ला मारपल्स की बेटी हैं। ट्रंप और मार्ला का शादी के 6 साल बाद तलाक हो गया था।वो अभिनेत्री और टीवी कलाकार रह चुकी हैं। 19 जुलाई को उन्होंने रिपब्लिकन नैशनल कन्वेंशन सेंटर में अमेरिका की इकॉनमी और नौकरियों की स्थिति को बेहतर करने पर शानदार भाषण दिया था। जिसके लिए उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी काफ़ी तारीफ़ की।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी