उत्तराखंड BJP के पूर्व अध्यक्ष ध्यानी ने अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की (Video)
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मनोहर कान्त ध्यानी ने कहा है कि अनिल बलूनी सीएम पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं।
highlights
- उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, सीएम पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं अनिल बलूनी
- पूर्व अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने कोश्यारी और खंडूरी पर साधा निशाना
- ध्यानी ने कहा, 74 साल की उम्र के जो भी पार्टी में हैं उसे मार्गदर्शक की भूमिका में रहना चाहिए
नई दिल्ली:
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर तकरार शुरू हो गई है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मनोहर कान्त ध्यानी ने कहा है कि अनिल बलूनी सीएम पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'मैं उनकी (बलूनी) प्रशंसा करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए अपने आपको प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी मेरा प्रयोग करेगी तो मैं चुनाव लड़ सकता हूं। ये अच्छी बात है।' ध्यानी से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बलूनी के चुनाव लड़ाने की खबर पर पत्रकारों ने सवाल किया था।
देहरादून में पत्रकारों से बात करते हुए ध्यानी ने कहा, 'नए लोगों में अनिल बलूनी मुख्य चेहरा हैं। हमलोग रिटायर हो चुके हैं। पार्टी में भी यह मन बना है कि 75-80 की उम्र वाले रिटायर होंगे तो नए लोग आएंगे।'
मनोहर कांत ने साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और भगत सिंह कोश्यारी को मार्ग दर्शक मंडल में रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'खंडूरी और कोश्यारी को मागदर्शक की भूमिका में रहना चाहिए।'
ध्यानी ने कहा, '74 साल की उम्र के जो भी पार्टी में हैं उससे मेरी तरह मार्गदर्शक की भूमिका में रहना चाहिए। अब नई टीम के हाथ में बागडोर होनी चाहिए।'
हालांकि उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को करना है। उन्होंने बलूनी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'वह 2002 से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। 2002 में विधानसभा चुनाव लड़े, पार्टी के कई पदों पर रहे। वह अभी दिल्ली में काम कर रहे हैं।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी