उत्तर प्रदेश: योगी के शहर गोरखुपर में किन्नरों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान इन दिनों यातायात माह के दौरान किन्नरों ने संभाल रखी है।
गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान इन दिनों यातायात माह के दौरान किन्नरों ने संभाल रखी है।
मालूम हो कि नवंबर माह यातायात माह होता है। पूरे महीने ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस सड़कों पर चलने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करना सिखाती है।
राह चलते लोगों को सड़क हादसों से अवगत कराती हैं। इस बार लोगों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने किन्नरों को भी शामिल किया है।
हर चौराहे पर खड़े होकर ये किन्नर लोगों को ट्रैफिक के नियम नहीं मानने से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत कर रहे हैं। किन्नर दो पहिया वाहनों के स्वामियों को हेलमेट पहनने की जरूरत बता रहे हैं। चौराहे-चौराहे गलियों गलियों में घूमकर किन्नर लोगों को यातायात के नियम का पाठ पढ़ा रहे हैं।
हालांकि उनके साथ समाज के अन्य वर्गों के लोग भी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं, लेकिन अभियान के दौरान किन्नर ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
और पढ़ेंः अयोध्या विवाद: योगी ने श्री श्री के प्रयासों का किया स्वागत, बोले- राम के बगैर कोई काम नहीं हो सकता
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी