योगी सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से शुरू, कानून व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र सोमवार को राज्यपाल राम नाईक के संबोधन के साथ शुरू होगा। सत्र में हंगामे के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है।
विपक्ष के हंगामे की आशंका को देखते हुए सरकार ने जवाबी कार्रवाई के मकसद से संबद्ध दस्तावेज जुटाये हैं। 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की 325 सीटें हैं।
विपक्ष के किसी हमले का जवाब देने के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के उद्देश्य से भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। सरकार की दो महीने की उपलब्धियों से सत्र के दौरान सदस्यों को अवगत कराया जाएगा।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई सिल्क रोड के लिए दिए 124 अरब डॉलर
विपक्षी बसपा और सपा ने भी सरकार की घेराबंदी विशेषकर कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए अपने अपने विधायकों की बैठक की।
बुलंदशहर, सहारनपुर, गोण्डा और संभल में हाल के जातीय एवं सांप्रदायिक तनाव का मुद्दा उठने की उम्मीद है।
पूर्व की सपा सरकार के शासन को 'गुंडाराज' कहने वाली भाजपा कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के वायदे के साथ सरकार में आयी है।
और पढ़ेंः वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट पर अलग-थलग पड़ा भारत, शिखर बैठक का किया बहिष्कार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, 'हमें गुंडा पार्टी बताया जाता है। योगी जी की सरकार में क्या हो रहा है ? क्या वह कार्रवाई करेंगे ?' उन्होंने कहा कि हमारी संख्या कम हुई है लेकिन मनोबल उंचा है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा सरकार को घेरेगी। अखिलेश ने दावा किया कि अपराध के मामले बढ़े हैं। भगवा गमछा पहने लोग अपराध कर रहे हैं और पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं।
बसपा के विधानसभा में नेता लालजी वर्मा ने कहा कि पार्टी के विधायक कानून व्यवस्था के मुद्दे और दलितों पर अत्याचार की बात उठाएंगे। राज्यपाल विधानमंडल के दोनों सदनों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करेंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी