logo-image

बलात्कार आरोपी गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 4 हफ्तों के लिए रद्द हुआ पासपोर्ट

बलात्कार मामले में समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रजापति के पासपोर्ट को 4 हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Updated on: 04 Mar 2017, 06:58 PM

highlights

  • बलात्कार मामले में सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है
  • इसके साथ ही प्रजापति के पासपोर्ट को 4 हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया गया है

New Delhi:

बलात्कार मामले में समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रजापति के पासपोर्ट को 4 हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

प्रजापति के अलावा 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

इसके साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। 

दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस के एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से गायत्री प्रजापति फरार चल रहे हैं।

और पढ़ें: बलात्कार के आरोपी यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति के विदेश भागने की फिराक में, पुलिस ने एयरपोर्ट और बॉर्डर पर जारी किया अलर्ट

इस बीच उनके देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए देश के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया था। इसके बाद प्रजापति के पासपोर्ट को चार हफ्तों के लिए रद्द कर दिया गया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रजापति के कई ठिकानों पर छापा मारा था लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। प्रजापति को लेकर उत्तर प्रदेश में अब सियासत शुरू हो चुकी है।

बीजेपी ने अखिलेश यादव पर गायत्री प्रजापति को पुलिस से बचाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने कहा था अगर उत्तर प्रदेश पुलिस 11 मार्च के पहले गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पुलिस प्रजापति को पाताल से भी खोज निकालेगी।

और पढ़ें: गायत्री प्रजापति पर तेज हुई सियासत, शाह ने कहा बीजेपी की सरकार बनी तो पाताल से भी खोज निकालेंगे