यूपी-उत्तराखंड में खिला कमल, पंजाब में हाथ को कमान, गोवा-मणिपुर में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी
उत्तर प्रदेश में 403 सीट में से भाजपा गठबंधन ने 325 सीटें जीती हैं। राज्य में समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो गई है। सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर इनके खाते में कुल 54 सीट आईं।
highlights
- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, सपा-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार
- मणिपुर, गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस, दूसरे स्थान पर बीजेपी
- पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस, शिअद-बीजेपी गठबंधन तीसरे स्थान पर, AAP बनेगी मुख्य विपक्षी
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर, तुफान या सुनामी कहें, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसके सहारे वो जीत हासिल की है जिसकी उम्मीद शायद ही पार्टी नेताओं या राजनीतिक विश्लेषक ने की हो। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन बीजेपी के आगे कहीं नहीं ठहरी। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत दो जगहों से चुनाव हार गये।
हालांकि कांग्रेस के लिए पंजाब की जीत ने संजीवनी का काम किया है। गोवा में पांच साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं मणिपुर में बीजेपी ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिला है। पार्टी ने इन चुनावी नतीजों को ऐतिहासिक करार दिया है और कहा है कि देश की राजनीति पर इसका दूरगामी असर होगा। कांग्रेस ने भी स्वीकार किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में आए इन नतीजों से वह आश्चर्य में है।
और पढ़ें: बनारस में चला पीएम मोदी का जादू, आठों सीट पर खिला कमल
देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 403 सीट में से भाजपा गठबंधन ने 325 सीटें जीती हैं। राज्य में समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो गई है। सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर इनके खाते में कुल 54 सीट आईं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को 19 सीटें मिली है। जिसके बाद मायावती ने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की गई है। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बीजेपी ने करारी मात दी। राज्य की कुल 70 सीटों में से बीजेपी के खाते में 57 आई हैं। कांग्रेस को केवल 11 सीट मिली हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो जगह से चुनाव लड़ा था। वह दोनों जगह हार गए। हरीश रावत ने हार स्वीकार कर लिया है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि हार के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
और पढ़ें: बीजेपी के त्रिवेंद्र रावत, सतपाल महाराज मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे
पंजाब
कांग्रेस को पंजाब में शानदार सफलता मिली। दस साल बाद पार्टी सत्ता में लौटी। पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी को धूल चटा दी।
कांग्रेस को राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह (75) का अच्छा नेतृत्व मिला जिनका शनिवार को जन्मदिन भी था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने पंजाब की 117 सीटों में से 77 पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी को महज 20 सीट मिली। सत्तारूढ़ अकाली दल-बीजेपी को सिर्फ 18 सीटें (अकाली दल-15, बीजेपी-तीन) मिलीं। इसके 10 मंत्री चुनाव हार गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरिंदर सिह को फोन कर उन्हें जीत और जन्मदिन की बधाई दी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब से काफी उम्मीदें लगा रखी थीं। इस लिहाज से परिणाम उसके लिए निराशाजनक रहे। हालांकि राज्य में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने को पार्टी ने उपलब्धि बताया है।
और पढ़ें: क्या प्रकाश सिंह बादल का अंतिम चुनाव है
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा, 'हमें पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी। हम नतीजों से निराश हैं। हालांकि, राज्य विधानसभा चुनाव में एक नई पार्टी का दूसरे स्थान पर रहना भी बड़ी बात है। इसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए।'
और पढ़ें:जीत पर बोले अमित शाह,आजादी के बाद मोदी बने सबसे बड़े नेता
गोवा
गोवा में सत्तारूढ़ बीजेपी को झटका लगा। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस 17 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। लेकिन, यह बहुमत के लिए नाकाफी है। बीजेपी को 13 सीट मिली हैं। आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला।
और पढ़ें: क्या गोवा से मनोहर पर्रिकर को दिल्ली लाना बीजेपी को महंगा पड़ा
अब राज्य में सरकार गठन की चाबी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (3 सीट), गोवा फारवर्ड पार्टी (3 सीट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (1 सीट) और अन्य (3 सीट) के हाथों में है।
मणिपुर
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी त्रिशंकु विधानसभा सामने आई है। यहां भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी ने 28 सीटें जीती हैं। यह बहुमत से 3 सीट कम है। भाजपा को 21 सीटें मिली हैं। यहां भी सरकार गठन में छोटे दलों की भूमिका निर्णायक होने जा रही है।
और पढ़ें: मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस 28, बीजेपी 21 सीटें जीती, छोटे दल बन सकते हैं किंग मेकर
और पढ़ें: दिल्ली के बाहर केजरीवाल पंजाब और गोवा में चूके, जानिए क्या रही वजह
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी