logo-image

वर्तमान सरकार में महिलाओं में असुरक्षा और भय की भावना : AAP

आम आदमी पार्टी में निरंतर संगठन विस्तार की प्रक्रिया चल रही है. इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ का भी विस्तार किया गया.

Updated on: 19 Aug 2022, 08:22 PM

लखनऊ:

आम आदमी पार्टी में निरंतर संगठन विस्तार की प्रक्रिया चल रही है. इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ का भी विस्तार किया गया. महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव की स्वीकृति से महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि विभिन्न जनपदों में महिलाओं की अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिन्हें पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है. जिला अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में महिलाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा गया है. 

नीलम यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं में असुरक्षा और भय की भावना मुख्य रूप से पाई गई है जिसे दूर करने की सख्त जरूरत है. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार में महिलाओं को भी शामिल किया है और पुनः उनके आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा करने के लिए उनमें विश्वास जगाया है. 

आम आदमी पार्टी में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पद के लिए अमेठी से कंचन गुप्ता, आगरा से सपना गुप्ता, अमरोहा से नगमा सलमानी, औरैया से रितु राजपूत, कानपुर देहात से रजनी यादव, कौशांबी से मुस्कान खान, गोंडा से विदयोतमा पांडे, बस्ती से लक्ष्मी यादव, बरेली से चांदनी सिंह, बहराइच से रिया रोजवानी, बाराबंकी से शालू मिश्रा, भदोही से कविता राय, मिर्जापुर से शांति देवी, शामली से मंजू रानी, सोनभद्र से दुर्गा देवी, वाराणसी से गीता देवी और हाथरस से अजीता भारद्वाज को नियुक्त किया गया है. 

उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार हुआ, जिसमें आगरा से प्रदेश सचिव के रूप में दिव्या बंसल, बरेली से प्रदेश सचिव के रूप में राजकुमारी, कानपुर से प्रदेश सचिव के रूप में राजकुमारी वर्मा और लखनऊ से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सरबजीत कौर को नियुक्त किया गया है. 

महिला प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष के रूप में आगरा से राजकुमारी चौधरी और मुरादाबाद से रीता पाल को नियुक्त किया गया है. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ में नियुक्त हुई सभी महिलाओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का प्रण लिया और अंत में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी.