राजस्थान: पीछा करने वाले मनचले की लड़की ने की जमकर धुनाई, कहा- ट्रंप के बेटे हो?
लड़की का कहना है कि कुछ लड़कों ने उसे बदनाम करने की कोशिश की। उसने कहा, 'यह उन लोगों के लिए मेरा संदेश है, जो यह नहीं मानते कि लड़कियां कमजोर हैं।'
राजस्थान:
राजस्थान के भरतपुर में मंगलवार को एक लड़की ने सरेआम मनचले की जमकर धुनाई कर दी। लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी मनचला कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और अफवाह फैला रहा था कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है।
लड़की का कहना है कि कुछ लड़कों ने उसे बदनाम करने की कोशिश की। उसने कहा, 'यह उन लोगों के लिए मेरा संदेश है, जो यह मानते हैं कि लड़कियां कमजोर हैं।'
ये भी पढ़ें: तीन तलाक के विरोध पर जारी हुआ फतवा, महिला ने इमाम को दिया करारा जवाब
लड़की ने आगे कहा, 'अगर आपको (मनचलों) लगता है कि आप डोनाल्ड ट्रंप के बेटे के रूप में पैदा हुए थे, तो यह आपकी गलतफहमी है। कोई लड़की कमजोर नहीं है। यदि आप सीमा पार करते हैं, तो हम अपनी आवाज उठाएंगे। फिर आपकी जिंदगी को कोई बचा नहीं पाएगा। मैं पुलिस के पास नहीं जाऊंगी, क्योंकि मैं उसे सुधरने का मौका देना चाहती हूं।'
If you think you were born as Donald Trump's son, it's your misunderstanding. No girl is weak. If you cross limits, we'll raise our voices & then your life won't be spared. I didn't approach police as I wanted to give him a chance to improve: Girl who beat a boy in Bharatpur pic.twitter.com/FhbVD6xksn
— ANI (@ANI) July 17, 2018
स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की ने मनचले को सबक सिखाने के लिए सही कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें: वैवाहिक दुष्कर्म: कोई क्यों सहे दर्द चुपचाप?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी