Sikkim Floods: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता
Sikkim Floods: BRO के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के तहत उत्तरी सिक्किम के गंभीर रूप से प्रभावित चुंगथांग और मंगन क्षेत्र में राज्य प्रशासन के समन्वय में बचाव कार्यों के साथ-साथ क्षति को कम करने के लिए अभियान जारी है.
New Delhi:
Sikkim Floods: देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित पहाड़ी राज्य सिक्किम से बड़ी खबर सामने आई है. उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने की वजह से तीस्ता नदी बेसिन में अचानक भयानक बाढ़ आ गई. इस हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. लापता होने वाले लोगों में 22 सैन्यकर्मी भी बताए जा रहे हैं. सिक्किम में आई इस बाढ़ से राहत व बचाव कार्य में भारतीय सेना जुटी हुई है. इसके लिए भारतीय सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. भारतीय सेना ने अपील करते हुए कहा है कि पूर्वी सिक्किम के लिए 8750887741, 8756991895 पर संपर्क करें और लापता सैनिकों की जानकारी के लिए 7588302011 कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
#WATCH | Sikkim | Project Swastik of BRO carried out damage mitigation along with rescue operations in coordination with State Administration in severely affected Chungthang and Mangan area of North Sikkim where four critical bridges have been severely damaged. More than 200… pic.twitter.com/YMm3PoGgFU
— ANI (@ANI) October 5, 2023
जानकारी के अनुसार BRO के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के तहत उत्तरी सिक्किम के गंभीर रूप से प्रभावित चुंगथांग और मंगन क्षेत्र में राज्य प्रशासन के समन्वय में बचाव कार्यों के साथ-साथ क्षति को कम करने के लिए अभियान जारी है. क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.
14 dead, 102 missing in Sikkim flash flood
— ANI Digital (@ani_digital) October 5, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/BrqkfjJT1T#Sikkim #sikkimflood pic.twitter.com/XoYeEU2AXj
Sikkim Floods: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए newsnationtv.com के साथ...
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन बस तिजोरी में रखें ये 4 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जमकर बरसेगा पैसा!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल