लोहरदगा में पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत
लोहरदगा में जिला पुलिस बल के जवान ने शुक्रवार देर रात खुद की पिस्टल से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद पुलिस जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस जवान की पहचान आरक्षी 353 आशुतोष कुमार के रूप में हुई.
Lohardaga :
लोहरदगा में जिला पुलिस बल के जवान ने शुक्रवार देर रात खुद की पिस्टल से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद पुलिस जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस जवान की पहचान आरक्षी 353 आशुतोष कुमार के रूप में हुई. वह बिहार के आगीआंव बाजार थाना भोजपुर जिला का रहने वाला था. फिलहाल जवान झारखंड पुलिस के लोहरदगा जिला बल में कार्यरत था. लोहरदगा न्यायालय के लोक अभियोजक के अंगरक्षक के रूप में अपना योगदान दे रहा था. घटना के बाद पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या की हर बिंदुओं पर जांच की गई, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
पोस्टमार्टम के बाद मृतक जवान आशुतोष कुमार के पार्थिव शरीर को लोहरदगा न्यू पुलिस लाइन बक्सीडीपा लाई गई, जहां लोहरदगा पुलिस द्वारा सलामी श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें जिले के पुलिस बल के साथ झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ सदस्य शामिल हुए. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस घटना की पारदर्शी जांच कराई जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी. साथ ही जवान के पीड़ित परिवार को हर संभव सुविधा दिलाई जाएगी. साथ ही इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. परिवार के सदस्यों और आस-पास के लोगों से पुछताछ की जा रही है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें