रांची में जल संकट की समस्या से जूझ रहे लोग, भाजपा ने किया पीएचईडी विभाग का घेराव
राजधानी रांची में पेयजल की समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पीएचईडी विभाग और हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
highlights
- रांची में जल संकट की समस्या से जूझ रहे लोग
- भाजपा ने किया पीएचईडी विभाग का घेराव
- पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं
Ranchi:
राजधानी रांची में पेयजल की समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पीएचईडी विभाग और हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. जिसके तहत रांची के हरमू मैदान से हाहाकार रैली निकाली गई और डोरंडा स्थित पीएचइडी कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया गया. इस हाहाकार रैली में रांची सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, बीजेपी महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए. वहीं, आंदोलनरत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लगभग 1 घंटा पीएचडी कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड की जनता को मूलभूत सुविधा भी देने में सक्षम नहीं है.
यह भी पढ़ें- शव खोलेगा अपनी मौत का राज! मौत के 1 साल बाद कब्र से निकाला गया
भाजपा ने किया पीएचईडी विभाग का घेराव
बिजली-पानी संकट चरम सीमा पर है. वहीं, उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह से विफल है. लोग पीने के पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. इसे देखते हुए गुरुवार को लोगों ने पीएचईडी विभाग का घेराव किया है. इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द राजधानी रांची में पेयजल की व्यवस्था ठीक करें. वहीं, विभाग के अधिकारियों ने भी 1 सप्ताह का समय लेते हुए आश्वासन दिया है कि 1 सप्ताह में पेयजल संकट दूर कर दिया जाएगा.
जल संकट से जूझ रहे लोग
वहीं, भारतीय जनता पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ रांची की जनता ने भी प्रदर्शन में जोरदार हिस्सा लिया और नारेबाजी की. साथ ही उन्होंने कहा कि पीने के पानी की बहुत दिक्कत हो रही है. पूरा दिनचर्या बिगड़ गया है. दो बाल्टी भी पानी नसीब नहीं हो रहा है और विभाग पूरी तरह से सुस्त पड़ा हुआ है. हमारे मोहल्ले में हमारे घरों में हमारे बच्चे पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें