logo-image

बिहार-झारखंड ब्रेकिंग : बांस प्रतियोगिता में पहुंची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

यहां आपको मिलेगी हर खबर की सही जानकारी सटीक और सबसे पहले....

Updated on: 18 Sep 2019, 10:31 AM

नई दिल्ली:

बिहार-झारखंड की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए न्यूज स्टेट के साथ. यहां आपको मिलेगी हर खबर की सही जानकारी सटीक और सबसे पहले.... 

 

 

calenderIcon 12:48 (IST)
shareIcon

झारखंड : बांस प्रतियोगिता में पहुंची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू


झारखंड के दुमका में पहली बार आयोजित बांस कारीगर मेला के उदघाटन में पहुंची झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उदघाटन.

calenderIcon 09:54 (IST)
shareIcon

बिहार : साहेबगंज में ग्रामीणों ने आदिवासी महिला के साथ एक व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा


साहेबगंज में एक व्यक्ति को आदिवासी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़कर अर्धनग्न अवस्था में आधा सिर मुंडन कर जूता चप्पल पहनाकर डुगडुगी बजाते हुवे पुरे गांव में घुमाया. घटना साहेबगंज जिले के तालझारी थाना छेत्र के महाराजपुर कल्याणी गांव की बताई जा रही है.

calenderIcon 08:59 (IST)
shareIcon

बिहार : गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, सुरक्षित स्थान पर जाने का दिया निर्देश


बिहार : गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकि नगर बराज से छोड़ा गया था 2.16 लाख क्यूसेक पानी. डीएम ने तटबंधों के किनारे बसे लोगों को सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने का दिया आदेश.


 


 

calenderIcon 08:47 (IST)
shareIcon

बिहार : 400 से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी


बिहार के सुपौल में 400 से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी. दहशत में आए गांव में फंसे लोग. किशनपुर प्रखंड के परसामाधो वार्ड-3 का मामला.

calenderIcon 08:45 (IST)
shareIcon

बिहार : पति-पत्नी में हुआ विवाद, पति ने कुंए में कूदकर दी जान 


बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया बजार के कहर टोली मुहल्ले में पति-पत्नी के विवाद में पति ने कुंआ में कूदकर दी अपनी जान दे दी. घटना की खबर कटोरिया पुलिस को मिलते ही शव को कुंआ से पुलिस ने निकालवाया. मृतक सोनू मंडल (25) दो बच्चों का पिता था.