बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस की बड़ी भूमिका
बिहार में बड़ा सियासी भूचाल लाने वाले नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री आठवीं बार शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नई दिल्ली:
बिहार में बड़ा सियासी भूचाल लाने वाले नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री आठवीं बार शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी तक दोनों नेताओं ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन कांग्रेस को बिहार सरकार में बड़ी जगह मिलने की उम्मीद है। कॉन्ग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि चार मंत्री पद बिहार में मिलने की उम्मीद है। जिसको लेकर बातचीत जारी है। भक्त चरण दास कल बिहार की सियासी बदलाव की रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को देने दिल्ली जा रहे हैं। जहां वो कांग्रेस के मंत्रिमंडल में शामिल होने की स्थिति पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की ओर से मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान को बिहार की नई कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
उधर आरजेडी और जेडीयू में भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक आरजेडी को 19 से 20 मंत्री पद मिल सकते हैं। तो वहीं जेडीयू को 12 से 13 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है
फिलहाल 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। जबकि, जदयू के 45 विधायक हैं। इसके अलावा राजद के सदस्यों की संख्या 79 और CPI(ML) के 12 विधायक हैं। इनके अलावा सीपीआई और सीपीआई (एम) के दो-दो सदस्य, जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार और निर्दलीय विधायक है।
हालांकि, अब तक बिहार को लेकर कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि वह धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए बिहार में गैर बीजेपी दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट