उप्र में उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से उमस भरी गर्मी बनी हुई है. बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से उमस भरी गर्मी बनी हुई है. बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लखनऊ मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी उप्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की फुहारें पड़ने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बुधवार और गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्घि की जा सकती है. पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 39 डिग्री, गोरखपुर 33 डिग्री, अलीगढ़ का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
वहीं, मंगलवार को प्रदेश में सबसे गरम स्थान झांसी रहा, जहां का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और लखनऊ और आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी