दिल्ली : 8 हैवानों ने लड़की के साथ किया रेप, फिर दिया बेच, पहुंचे सलाखों के पीछे
एक लड़की को भगाने और उसके बाद उसके साथ रेप करने और उसे कैद कर के रखने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली:
एक लड़की को भगाने और उसके बाद उसके साथ रेप करने और उसे कैद कर के रखने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में उसका पुरुष मित्र भी शामिल है।
पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपी अभिषेक (18), रवि (32), रिंकी (30), रोहित (22), मुकेश (25), इंतजार (33), हीना (27) और अशोक गोयल (38) को दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद से शनिवार और रविवार को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया।
इन सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया, उसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कैद करके रखा और बाद में उसे एक स्पा मालिक को बेच दिया।
और पढ़ें : मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 42 में 34 बच्चियों के साथ हुआ रेप, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने कहा, '16 साल की किशोरी अपने मित्र अभिषेक के साथ 30 जून को पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से भाग गई थी। अभिषेक उसे लेकर हरिद्वार गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों चार दिन बाद दिल्ली लौटे और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुके हुए थे, जहां उनकी मुलाकात रवि से हुई।'
सागर ने कहा, 'रवि ने अभिषेक को नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया और दोनों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित अपने घर में पनाह दी। रवि अगले दिन अभिषेक को गुरुग्राम छोड़ा और वापस घर आकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उस समय रवि की लिव-इन पार्टनर रिंकी घर पर नहीं थी।'
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'रवि और रिंकी ने बाद में किशोरी को हीना और इंतजार नामक दो तस्करों के हाथों बेच दिया। दोनों तस्करों ने स्पा मालिक अशोक गोयल से संपर्क किया और उसे रोहिणी में बेच दिया।'
अशोक गोयल ने कथित तौर पर किशोरी को अपने स्पा में कैद कर के रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपने ग्राहकों के साथ उसे सोने के लिए मजबूर किया।
सागर ने कहा, 'लड़की के ठिकाने के बारे में रवि के जवाब से असंतुष्ट अभिषेक ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद सुल्तानपुरी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।'
जिसके बाद लड़की को स्पा से बरामद किया गया, और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस यह पता करने की कोशिश में है कि कहीं इस मामले में और भी लोग तो शामिल नहीं हैं।
और पढ़ें : हरियाणा में मानवता हुई शर्मसार, गर्भवती बकरी के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी