logo-image

DMRC ने शुरू की 'हेरीटेज वॉक', वीकेंड पर दिखाएगी पुरानी दिल्ली की झलक

दिल्ली मेट्रो का एक माह तक चलने वाला 'हेरिटेज वॉक' कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो रहा है, जो लोगों को पुरानी दिल्ली की समृद्ध इतिहास से रूबरू कराएगी।

Updated on: 05 Aug 2017, 02:49 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो का एक माह तक चलने वाला 'हेरिटेज वॉक' कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो रहा है, जो लोगों को पुरानी दिल्ली की समृद्ध इतिहास से रूबरू कराएगी। दिल्ली मेट्रो ने दी। डीएमआरसी इसका आयोजन दिल्ली वॉक संस्था के सहयोग से कर रहा है।

इस पॉयलट परियोजना के दौरान प्रशिक्षित गाइड लोगों को 'सांस्कृतिक वॉक' पर ले जाएंगे जो पुरानी दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों से शुरू होगी। इस वॉक में कुछ ऐतिहासिक स्थानों पर ले जाया जाएगा, जहां उससे जुड़ी कहानियां सुनाई जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'वॉक के पहले दिन का शीर्षक 'एन एंपायर्स टेल थ्रू द ब्लूमिंग रेड' रखा गया है। ऐसी 8 वॉक का आयोजन किया जाएगा जो अलग-अलग थीम पर आयोजित होगी। इसका आयोजन अगस्त माह के हर सप्ताहांत में किया जाएगा।'

इसे भी पढ़ें: UNESCO ने अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज किया घोषित

कुल 8 वॉक का आयोजन किया जाएगा जो शनिवार और रविवार को होगी। यह वॉक एक घंटे का है, जिसके लिए 500 रुपये देने होंगे।

पहली वॉक लाल किले से शाम साढ़े चार बजे शुरू होगी और साढ़े पांच बजे खत्म होगी। दूसरी वॉक 6 अगस्त को जामा मजिस्द में और तीसरी वॉक 12 अगस्त को चांदनी चौक में होगी। चौथी वॉक में 13 अगस्त को चावड़ी बाजार के दर्शन कराएं जाएंगे। इस प्रकार के चार वॉक और होंगे।

IANS के इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: 3 साल बाद पटरियों पर लौटी 'फेयरी क्वीन', गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है नाम