कांग्रेस ने मेघालय की अम्पति विधानसभा सीट जीती, 14,259 वोट से हासिल की जीत
मेघालय में अम्पति विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने गुरुवार को 3,000 से अधिक मतों के अंतर से दोबारा कब्जा कर लिया है।
अम्पति:
मेघालय में अम्पति विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने गुरुवार को 3,000 से अधिक मतों के अंतर से दोबारा कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ राज्य में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है और यह 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही राष्ट्रीय पीपुल्स पार्टी के पास 20 सदस्य हैं और इसे युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के सात सदस्यों, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के चार, भारतीय जनता पार्टी और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दो-दो सदस्यों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक और दो निर्दलीय सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रेडरिक रॉय खारकोंगोर ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार मियानी दलबोत शिरा ने 14,259 वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी के क्लेमेंट मोमिन ने 11,068 वोट प्राप्त किए।
मियानी दलबोत शिरा पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्षी नेता मुकुल संगमा की बड़ी बेटी हैं। संगमा इस सीट पर लगातार छह बार चुनाव जीत चुके हैं।
Congress candidate Miani D Shira wins Ampati seat in #Meghalaya. She is the daughter of Former CM and Congress leader Mukul Sangma pic.twitter.com/fLkwk9SVrp
— ANI (@ANI) May 31, 2018
निर्दलीय सुभांकर कोच केवल 360 वोट हासिल कर पाए।
कांग्रेस उम्मीदवार ने 3,191 वोटों से जीत हासिल की है।
मुकुल संगमा ने यहां से और साथ ही सोंगसाक विधानसभा सीट से चुने जाने के बाद मार्च में यह सीट छोड़ दी थी जिसके बाद यहां 28 मई को चुनाव हुआ।
और पढ़ें- एयरसेल मैक्सिस डील: चिदंबरम को बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी