बेटे के अपराध के लिए सुभाष बराला पर कार्रवाई नहीं हो सकती: खट्टर
हरियाणा बीजेपी के प्रमुख के बेटे विकास बराला को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष सुभाष बराला पर भी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
highlights
- चंडीगढ़ में बीजेपी नेता के बेटे के द्वारा आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ का मामला
- आईपीसी की धारा 354 डी और सीआरपीसी की धारा 185 के तहत केस दर्ज
नई दिल्ली:
हरियाणा बीजेपी के प्रमुख के बेटे विकास बराला को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष सुभाष बराला पर भी कार्रवाई की मांग कर रहा है। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उनके बेटे के अपराध में मंत्री को दंड देना सही नहीं होगा।
खट्टर ने कहा, 'मुझे इस घटना के बारे में जानकारी हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मुझे भरोसा है कि वह सही कार्रवाई करेंगे। यह मामला व्यक्तिगत तौर पर सुभाष बराला से संबंधित नहीं है। इसलिए कार्रवाई उनके बेटे के खिलाफ ही होगी।'
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास को चंडीगढ़ में एक महिला का पीछा करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि विकास को उसी दिन जमानत मिल गई।
और पढ़ें: महाराष्ट्र के अहमदनगर में भीड़ के हत्थे चढ़े गोरक्षक, जमकर हुई पिटाई
चंडीगढ़ पुलिस ने लड़की के शिकायत दर्ज कराने के बाद विकास और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी और सीआरपीसी की धारा 185 (मोटर वेहिकल एक्ट) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आईएएस अधिकारी की लड़की ने आरोप लगाया है कि बाइक पर सवार विकास और दूसरे लड़के चंडीगढ के सेक्टर 26 क्षेत्र में उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान वह कमेंट करते रहे और उसकी गाड़ी पर कई बार हाथ मारा। जिसके बाद उसने 100 नंबर पर छेड़छाड़ की शिकायत की।
कांग्रेस नेता अशोक तनवर ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अब कानून को अपने तरीके से एक्शन लेना चाहिए। राज्य सरकार और पुलिस को अवश्य जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।'
और पढ़ें: उप-राष्ट्रपति चुनाव में 24 सांसदों ने अपनी पार्टी को दिया धोखा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी