बिप्लब देब का फिर विवादित बयान, कहा बतखें बढ़ाती हैं पानी में आक्सीजन
जब बतख पानी में तैरती हैं तो जलाशय में ऑक्सीजन का लेवल अपने आप बढ़ता है। साथ ही इससे ऑक्सीजन रिसाइकिल होता है
नई दिल्ली:
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब अपने दिए बयानों के कारण आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। सिविल सेवाओं के लिए सिविल इंजीनियर को सबसे बेहतर बताने वाले अपने बयान के कुछ समय बाद अब उनका एक और बयान विवादों में बना हुआ है। इस बार बिप्लब ने कहा है कि जब बतख पानी में तैरती हैं तो जलाशय में ऑक्सीजन का स्तर अपने आप बढ़ जाता है। इससे ऑक्सीजन रिसाइकिल होती है।
यह भी देखें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित हत्या की साजिश में वरवर राव गिरफ्तार, परिवार ने सभी आरोपों से किया इनकार
बिप्लब ने जलाशयों के लिए बतखों के फायदें गिनाते हुए कहा कि 'आज मैंने घोषणा की है 50 हजार देशी बतखे आस-पास के लोगों और मछुआरों को दी जाएंगी। नीरमहल जलाशय में जब 50 हजार बतखें घुमेगी तो कितनी सुंदर लगेंगी। उससे आक्सीजन भी रिसाइकिल होती है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'नीरमहल के आसपास बनी कृत्रिम झील रुद्र सागर के किनारे रहने वाले मछुआरों को 50 हजार बतखों के बच्चे बाटंगे।' उनका कहना है कि 'जब बतख पानी में तैरती हैं तो जलाशय में ऑक्सीजन का लेवल अपने आप बढ़ता है। साथ ही इससे ऑक्सीजन रिसाइकिल होता है। और फिर पानी में रहने वाली मछलियों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। इस तरह मछलियां तेजी से बढ़ती हैं और ऑर्गनिक तरीके से मत्स्यपालन को बढ़ावा मिलता है। जिससे मछुआरों को काफी फायदा होगा।'
और पढ़ें- सीएम बिप्लब देब का एक और विवादित बयान, कहा- कोई नाखून लगाएगा तो नाखून उखाड़ लेंगे
बता दें कि बिप्लब देब जब से सत्ता में आए हैं वह अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। कुछ समय पहले युवाओं को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा था कि सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे भागने से अच्छा है पान की दुकान खोल लो। उन्होंने कहा कि कुछ युवा सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे भागते रहते हैं और अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं। वही युवा अगर नेता के पीछे दौड़ने के वजाए किसी पान का दुकान खोल दे तो पांच लाख रुपये बैंक अकाउंट में होगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव