Ind Vs Afg: धोनी ने शमी के कान में फूंका यह मंत्र और हारी हुई बाजी जीत गई टीम इंडिया
हार की कगार पर पहुंच चुकी भारतीय टीम के लिए संकट मोचक बने महेंद्र सिंह धोनी.
नई दिल्ली:
विश्व कप (ICC world cup 2019 ) का 28वां मुकाबला वाकई दिल की धड़कने थाम लेने वाला था. हार की कगार पर पहुंच चुकी भारतीय टीम के लिए संकट मोचक बनेमहेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni). अपने बल्ले से करोड़ों भारतीयों को निराश करने वाले धोनी उस वक्त टीम इंडिया के लिए संकट मोचक साबित हुए जब मुकाबले अंतिम ओवर में था. टीम इंडिया को हार का सामना न करना पड़े इस लिए इस अहम वक्त पर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने शमी को ऐसा गुरुमंत्र दिया कि उन्होंने हारी हुई बाजी पलट दी. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज की.
अंतिम ओवर का रोमांच और धोनी का गुरु मंत्र
भारतीय टीम को 50वें ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. यानी अफगानिस्तान को जीत के लिए छह गेंदों पर 16 रन बनाने थे. आखिरी ओवर फेंकने के लिए कप्तान विराट ने मो. शमी को दिया.
🔥 A match-winning, hat-trick-sealing wicket from Mohammed Shami
— ICC (@ICC) June 22, 2019
⚡ A lightning-quick turn-and-throw from Sheldon Cottrell
💥 A massive six from Chris Gayle
Vote for your @Nissan Play of the Day at https://t.co/yqTDMl6t9O pic.twitter.com/VaXNZMh9Z8
यह भी पढ़ेंः Ind Vs Afg: महेंद्र सिंह धोनी ने राशिद खान से ऐसे लिया बदला
पहली गेंदः शमी ने पारी की आखिरी ओवर की पहली गेंद नबी को फेंकी और नबी ने इस पर चौका लगा दिया. अब अफगानिस्तान को जीत के लिए चार गेंदों पर 12 रन बनाने थे. उसी वक्त धोनी शमी के पास आए और उन्हें गेंद कहां फेंकनी है इसके बारे में कुछ गुरुमंत्र दिया.
यह भी पढ़ेंः भारत से हार के एक हफ्ते बाद आज साउथ अफ्रिका के सामने होगा पाकिस्तान
दूसरी गेंदः शमी ने नबी को दूसरी गेंद डाली. बॉल डीप मिड विकेट पर गई और नबीं ने सिंगल लेने से मना कर दिया.
यह भी पढ़ेंः World Cup: टीम इंडिया ने विश्व कप में लगाया जीत का अर्धशतक, रोमांचक मैच में मिली शानदार जीत
तीसरी गेंद: शमी ने धोनी की बात पर गौर की और उनके दिशा निर्देश पर तीसरी गेंद फेंकी. इस गेंद को नबी ने स्ट्रेट में खेल दिया और वहां पर हार्दिंक पांड्या ने नबी का कैच पकड़ लिया. ये कैच टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.
यह भी पढ़ेंः World Cup: अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय
चौथी गेंदः इस विकेट के बाद शमी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आफताब आलम को आउट किया
यह भी पढ़ेंः World Cup: इंग्लैंड पर श्रीलंका की शानदार जीत पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान, कहा अब विश्व कप में..
पांचवीं गेंदः पांचवीं गेंद पर मुजीब उर रहमान को आउट कर इतिहास रचते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी.
बता दें आईसीसी (ICC) विश्व कप (World Cup) के 28वें मैच में लो स्कोर मैच का थ्रिलर देखने को मिला. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम की धीमी पिच पर संघर्ष करती दिखी और अफगानी गेंदबाजों के सामने 8 विकेट खोकर महज 224 रन ही बना सकी. लो स्कोर मैच का दबाव विराट कोहलीपर साफ देखने को मिला जिन्होंने मैच के शुरुआती ओवर्स में ही डीआरएस लिया और खराब होने के बाद अंपायर से काफी देर तक निर्णय को लेकर बहस करते दिखे. भारत की ओर से बनाए गए 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने आखिरी ओवर तक भारतीय टीम की सांस रोक दी लेकिन आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी की हैट्रिक के चलते भारतीय टीम ने 11 रन से जीत दर्ज कर ली है. विश्व कप (World Cup) में यह लगातार दूसरा मैच है जब लो स्कोर मैच थ्रिलर देखने को मिला है, इससे पहले शुक्रवार को श्रीलंका ने 232 रनों का बचाव करते हुए इंग्लैंड को 212 रन पर ऑल आउट कर दिया.
विश्व कप में हैट्रिक
गेंदबाज | टीम | खिलाफ | साल |
चेतन शर्मा | भारत | न्यूजीलैंड | 1987 |
सकलैन मुश्ताक | पाकिस्तान | जिम्बाब्वे | 1999 |
चमिंडा वास | श्रीलंका | बांग्लादेश | 2003 |
ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया | केन्या | 2003 |
लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | दक्षिण अफ्रीका | 2007 |
केमार रोच | वेस्टइंडीज | नीदरलैंड | 2011 |
लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | केन्या | 2011 |
स्टीफेन फिन | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2015 |
जेपी डुमिनी | दक्षिण अफ्रीका | श्रीलंका | 2015 |
मोहम्मद शमी | भारत | अफगानिस्तान | 2019 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी