Viral: बीच पर बेटी जीवा संग मस्ती करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, देखें वीडियो
रविवार को भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नें इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ का एक वीडियो शेयर किया है.
नई दिल्ली:
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. वह इस दौरान अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं. अपने फैन्स के बीच जितने मशहूर भारतीय विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं, सोशल मीडिया पर उतनी ही मशहूर उनकी बेटी भी है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ बिताए वक्त की तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आते हैं. रविवार को भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नें इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ का एक वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ रेत में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बचपन में जब भी हमें रेत मिलती तो हम यही करते.'
View this post on InstagramAs a kid whenever v got sand this was one thing v would do for sure
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on
और पढ़ें: रोहित शर्मा के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 'हिटमैन' के घर आई नन्हीं परी
इस विडियो में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जीवा (Ziva Dhoni) को रेत में छोटा गढ्ढा करते हुए उसमें खड़ा होने के लिए कह रहे हैं. विडियो में आप महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी की आवाज भी सुन सकते हैं. साक्षी भी जीवा (Ziva Dhoni) की इस मासूमियत पर अपनी खुशी रोक नहीं पा रही हैं.
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की बुक लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे. इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अलावा दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले भी पहुंचे थे. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इसी इवेंट से फ्री होने के बाद बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को लेकर नदी किनारे रेत पर पहुंचे थे.
और पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम
आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को हाल ही में हुई वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया था. हालांकि अब उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए एक बार फिर भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी