logo-image

Viral: महेंद्र सिंह धोनी के साथ भरी महफिल में पत्नी साक्षी ने की छेड़खानी, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि धोनी और साक्षी के साथ वहां उनके कई करीबी दोस्त भी मौजूद हैं. साक्षी आगे धोनी को थाला-थाला कहकर छेड़ रही हैं.

Updated on: 31 Jan 2020, 07:07 PM

नई दिल्ली:

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. अभी हाल ही में वे दिल्ली के ताज पैलेस होटल में एक कार्यक्रम के दौरान पत्नी साक्षी सिंह के साथ देखे गए थे. दिल्ली आने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर धोनी की एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें साक्षी उनके साथ छेड़खानी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: लगातार चौथा मैच हारने के बाद खुली न्यूजीलैंड की आंखें, कप्तान ने कही ये बात

इस वीडियो में आप देखेंगे कि साक्षी धोनी के साथ छेड़खानी कर रही हैं. वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी साक्षी की छेड़खानी पर कह रहे हैं कि वे इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही हैं. धोनी के इस जवाब के बाद साक्षी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माही के फॉलोअर्स उन्हें भी प्यार करते हैं. साक्षी ने धोनी को छेड़ते हुए कहा, ''मैं भी तो आपका का ही एक हिस्सा हूं बेबी, मेरे स्वीटी.''

View this post on Instagram

Hahahah 🤣 Interesting conversation between @mahi7781 & @sakshisingh_r 😂

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 ❤ (@msdhoni.07club) on

ये भी पढ़ें- मदन लाल, आर.पी. सिंह और सुलक्षणा BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि धोनी और साक्षी के साथ वहां उनके कई करीबी दोस्त भी मौजूद हैं. साक्षी आगे धोनी को थाला-थाला कहकर छेड़ रही हैं. माही और साक्षी के बीच हुई इस बातचीत की वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और उनके फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी के साथ साक्षी द्वारा की गई छेड़खानी की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है. बता दें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद शार्दुल ठाकुर ने दिया बड़ा बयान, चौकन्ने हुए विरोधी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था. विश्व कप में भारत को मिली हार के बाद से ही धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. लंबे समय से बाहर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर देश के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर सवाल भी खड़े कर चुके हैं. इतना ही नहीं बीसीसीआई ने अब धोनी को अपने केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया है.