जानिए 1951 से 2018 तक एशियाई खेलों में भारत का सफर, क्या इस बार 2014 का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे भारतीय एथलीट!
एशियाई खेलों में भारत शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन करता आया है। इस बार 18वें एशियाई खेलों में भारत के एथलीटों ने अबतक कुल 41 पदकों के साथ 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
नई दिल्ली:
एशियाई खेलों में भारत शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन करता आया है। इस बार 18वें एशियाई खेलों में भारत के एथलीटों ने अबतक कुल 41 पदकों के साथ 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। आगे भी भारतीय एथलीटों द्वारा मेडल जीतने का सिलसिला जारी है। 1951 से अबतक भारत ने एशियाई खेलों में कुल 616 मेडलों के साथ 139 गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
आज हम भारत के पिछले एशियाई खेलों में प्रदर्शन के बारे में बात करेंगे कि कब भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीते थे और कितने जीते थे।
आईए जानतें पिछले एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शनः
साल 1951 में भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1951 में एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली में हुआ था। इस एशियाई खेलों में भारत कुल 51 मेडल जीते थे जिसमें 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे। इसमें सबसे ज्यादा 10 गोल्ड एथलीटों द्वारा जीते गए थे। इसमें भारत दूसरे रैंक पर रहा था।
1954 में हुए एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मनीला में आयोजित खेलों में भारत ने सिर्फ 13 मेडल हासिल किये थे जिसमें 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। 13 मेडलों के साथ भारत पदक तालिका में 5वें नंबर पर था।
और पढ़ेंः Asian Games 2018: नीरज को स्वर्ण, सुधा, घरुण और नीना को रजत पदक
1958 में टोक्यो में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने कुल 14 मेडल जीते थे जिसमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इसी के साथ भारत पदक तालिका में 7वें नंबर पर रहा।
1966 में 5वें एशियाई खेलों का आयोजन 9 से 20 दिसंबर के बीच बैंकॉक में हुआ था। भारतीय एथलीटों ने कुल 21 मेडल जीते थे जिसमें 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडस शामिल थे। 21 मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 5वें नंबर पर रहा था।
1970 में 6वें एशियाई खेलों का आयोजन थाईलैंड में 9-20 दिसंबर को हुआ था। इसमें भारतीय एथलीटों ने कुल 25 मेडलों के साथ 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। 25 मेडलों के साथ भारत पदक तालिका में 5वें नंबर पर था।
और पढ़ेंः Asian Games 2018: एशियाई खेलों में आज (28 अगस्त) का शेड्यूल यहां देखें
इसी तरह भारत ने 1974 में 4 गोल्ड, 1978 में 11 गोल्ड, 1982 में 13 गोल्ड, 1986 में 5 गोल्ड, 1990 में मात्र 1 गोल्ड, 1994 में 4 गोल्ड, 1998 में 7 गोल्ड, 2002 में 11 गोल्ड, 2006 में 10 गोल्ड, 2010 में 14 गोल्ड, 2014 में 11 गोल्ड जीते थे।
साल 2014 में भारत ने कुल 57 मेडल के साथ 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। भारत पदक तालिका में भी 8वें नंबर पर था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी