Asian Games 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रिकॉर्ड तोड़ जीत, हांगकांग को 26-0 से रौंदा
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी।
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने 1932 में इससे पहले 24-1 से हराया था। भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी। हांगकांग के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की और फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट अंदर ही पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया।
शानदार शरुआत के बाद भारत ने तेज हाकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और किए। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एस.वी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया।
और पढ़ें: Asian Games 2018: भारत की झोली में एक और पदक, शूटिंग में राही सारनाबोत ने जीता गोल्ड
भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे। स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत ने तीन और आकाशदीप, ललित एवं रुपिंदर ने दो-दो गोल दागे। इनके अलावा, दलप्रीत सिंह, चिंगलिंगसाना सिंह और सिमरनजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।
इस जीत के बाद भारत के छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में भी शीर्ष पर काबिज है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी