विराट कोहली ने धोनी का किया बचाव, आलोचकों को कुछ इस तरह दिया जवाब
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को 86 रनों से मिली हार के बाद धोनी की धीमी पारी (59 गेंद पर 37 रन) के कारण हुई आलोचनाओं पर विराट कोहली उनके साथ आए।
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बार पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी का बचाव किया है।
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर दूसरे वनडे मैच में भारत को 86 रनों से मिली हार के बाद धोनी की धीमी पारी (59 गेंद पर 37 रन) के कारण हुई आलोचनाओं पर विराट कोहली उनके साथ आए।
इंग्लैंड के 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला जिसके बाद धोनी के कंधों पर जिम्मेदारियां आ गई थी लेकिन धोनी तेज गति से रन बनाने में असफल रहे और भारत 50 ओवरो में 236 रन ही बना पाई।
जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने धोनी की बल्लेबाजी के बारे में धोनी से पूछा तो कोहली खुश नहीं दिखे।
विराट कोहली ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग बहुत जल्द निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं। जह वे (धोनी) अच्छा करते हैं तो लोग उन्हें बेहतरीन फिनिशर कहते हैं और जब चीजें सही नहीं होती तो वे उनको घेरने लगते हैं।'
कोहनी ने प्रशंसकों और आलोचकों की प्रतिक्रियाओं पर धोनी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अनेकों बार कर दिखाया है।
कोहली ने कहा, 'उनके पास काफी अनुभव है लेकिन कभी-कभी यह नहीं हो पाता है। हमें उनमें और सभी खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास है।'
शनिवार को मिली हार के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। आखिरी वनडे मैच 17 जुलाई को हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
हालांकि दूसरे वनडे मैच के दौरान धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए। वह वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं।
धोनी ने इसके लिए 273 पारियों ली जबकि इस सूची में सबसे ऊपर बैठे सचिन तेंदुलकर ने महज 259 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी।
वहीं धोनी वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इस सूची में सचिन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम हैं।
और पढ़ें: FIFA World Cup Final: खिताबी मुकाबले में आज फ्रांस-क्रोएशिया की भिड़ंत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी