logo-image

फ्रेंच ओपन 2017: फाइनल में हालेप और येलेना में होगी खिताबी भिड़ंत

रोमानिया की सिमोना हालेप और लातविया की येलेना ओस्तापेंको फ्रेंच ओपन के बीच आज खिताबी मुकाबला होगा।

Updated on: 10 Jun 2017, 10:50 AM

नई दिल्ली:

आज ग्रैंड स्लैम खिताब कोई भी जीते इतिहास तो बनना तय है। रोमानिया की सिमोना हालेप और लातविया की येलेना ओस्तापेंको फ्रेंच ओपन के बीच आज खिताबी मुकाबला होगा।

सिमोना यदि जीती तो यहां 40 साल बाद अपने देश के लिए ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनेंगी। उनसे पहले रोमानियाई खिलाड़ी इली नस्तासे ने फ्रेंच ओपन 1973 और यूएस ओपन 1972 मे जीता था। इली नस्तासे के बाद वर्जीनिया रूजीसी ने फ्रेंच ओपन 1978 जीती थी।

ओस्तापेंको की बात के तो अगर वह आज खिताबी मुकाबला जीतती है तो वह अपने देश की पहली टेनिस स्टार बन जाएंगी।अगर हालेप ग्रैंड स्लैम खिताब जीतती है तो उनकी रैंकिग में भी सुधार होगा। वह जीती तो दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन जाएंगी। 

और पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: विराट कोहली अब करो अफ्रीका का किला फतह, वरना जीत के सपनों का महल ढह जाएगा