logo-image
Live

Ind Vs Eng: भारत ने इंग्लैंड को दिया 149 रनों का लक्ष्य

पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम की नजरें आज सोफिया गार्डन्स में होने वाले दूसरे मैच में इंग्लैंड को मात देते हुए तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर होंगी।

Updated on: 06 Jul 2018, 11:56 PM

नई दिल्ली:

 कप्तान विराट कोहली के अहम 47 रनों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को 149 रनों का लक्ष्य दिया। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रही है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा छह के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज जैक बाल का शिकार हो गए। भारत के स्कोर में अभी 15 रन ही जुड़े थे कि शिखर धवन (10) को रनआउट करके इंग्लैंड ने मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया। 

सीरीज के पहले मैच में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले लोकेश राहुल भी भारतीय पारी को नहीं संभाल पाए। राहुल को छह के निजी स्कोर पर लियाम प्लंकट ने क्लीन बोल्ड किया। 

इसके बाद, कोहली और सुरेश रैना (27) ने चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर मेहमान टीम की लड़खड़ाती पारी को संभला। रैना को आउट करके स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने भारत को चौथा झटका दिया। 

रैना के आउट होने के बाद कोहली ने विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 32) के साथ मिलकर 32 रन जोड़े। हालांकि, कोहली अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, उन्हें तेज गेंदबाज डेविड विले ने पवेलियन वापस भेजा। हार्दिक पांड्या 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इंग्लैंड के लिए विले, बाल, प्लंकट और रशीद ने एक-एक विकेट लिया।

LIVE SCORE INDIA VS ENGLAND SECOND T20 MATCH

Live अपडेट्स

# 20 ओवर का खेल खत्म। 22 रन आए ओवर से। टारगेट मिला 149 रन का।

#कप्तान कोहली आउट, भारत का पांचवां विकेट गिरा

# 17 ओवर के बाद स्कोर 111/4

# 15 ओवर के बाद बारत का स्कोर 93/4

# 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने शानदार चौका लगाया है। स्कोर 86/4

#सुरेश रैना आउट, भारत का चौथी विकेट गिरा

# 12वें ओवर की पहली गेंद पर रैना भी छक्का जड़ दिया है। इसी छक्के के साथ कोहली और रैना में 50 रन की सांझेदारी पूरी हुई। स्कोर 79/3

# 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान कोहली ने छक्का जड़ दिया है। स्कोर 11 ओवर में 67/3

# विराट कोहली लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए। टीम इंडिया को अब रनों की गति भी बढ़ानी होगी। 

# 10वें ओवर का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

# 9 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। स्कोर 48/3

# विराट कोहली और सुरेश रैना के बीच एक सांझेदारी की जरुरत है।

# 8 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 41/3

# सुरेश रैना ने एक और चौका लगाया है। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 36/3

# छठे ओवर का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर 31/3

# 6ठे ओवर की पहली गेंद पर सुरेश रैना ने जड़ा चौका। स्कोर 27/3

# 5 के बाद भारत का स्कोर 23/3

# भारत को लगा एक और झटका। के एल राहुल 6 रन बनाकर हुए बोल्ड

# पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा है। शिखर धवन रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 10 रन बनाया।

# चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर चौका लगा। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 ओवर में 22/1

# केएल राहुल और शिखर धवन संभल कर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को यहां एक सांझेदारी की जरूरत है।

# तीन ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 13 रन हुआ है। टीम इंडिया ने 1 विकेट रोहित शर्मा के रूप में खो दिया है।

# नए बल्लेबाज पिछले मैच में शतक लगा चुके केएल राहुल आए हैं। स्कोर 8/1

#रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। भारत का पहला विकेट गिर गया है। रोहित ने 5 रन बनाए।

# भारत की पारी का पहला चौका लग गया है। रोहित शर्मा ने मैच का पहला चौका लगाया है।

#भारत की शुरुआत धीमी हुई है। 

# पहला ओवर का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने 1 रन बनाया है।

# पहले ओवर का खेल शुरू हो गया है। डेविड विले गेंदबाजी कर रहे है।

#रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर, भारत की पारी शुरू

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो, जैक बाल, डेविड विले, लियाम प्लंकट, क्रिस जोर्डन, आदिल रशीद।

#भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल। 

#इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला