चंद्रयान 2 के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण, चांद की चौथी कक्षा में करेगा प्रवेश
7 सितंबर को चंद्रयान-2 इतिहास रचते हुए अपने पूर्वज चंद्रयान-1 से आगे निकल जाएगा
नई दिल्ली:
Chandryaan 2: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए आज का दिन बहुत खास है. खुशखबरी ये है कि हम चांद तक पहुंचने की चौथे पायदान पर आज चढ़ने वाले हैं. दरअसल आज यानी 30 अगस्त की शाम 6 से 7 बजे के बीच चंद्रयान 2 (Chandrayaan-2) को चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश करेगा. इसके बाद, चंद्रयान-2 चांद के चारों तरफ 126 किमी की एपोजी (चांद से सबसे कम दूरी) और 164 किमी की पेरीजी (चांद से ज्यादा दूरी) में चक्कर काटेगा.
#Chandrayaan2 has officially gone further than its predecessor Chandrayaan 1! What do you think it will find on the Moon? Share your thoughts with us in the comments below!#ISRO #MoonMission pic.twitter.com/pZEnxPf3su
— ISRO (@isro) August 29, 2019
अगले 2 दिनों तक चंद्रयान-2 इसी ऑर्बिट में चांद का चक्कर काटता रहेगा. इसके बाद 1 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच पांचवीं कक्षा में प्रवेश करेगा. तब यह चांद के चारों तरफ 114 किमी की एपोजी और 128 किमी की पेरीजी में चक्कर लगाएगा.
यह भी पढ़ें: Asteroid Alert ! क्या क्षुद्रग्रह मिटा देंगे धरती का नामो-निशान, सितंबर पड़ेगा भारी
7 सितंबर को चंद्रयान-2 इतिहास रचते हुए अपने पूर्वज चंद्रयान-1 से आगे निकल जाएगा. बता दें कि चंद्रयान-1 ऑर्बिटर चांद के चारों तरफ 100 किमी की कक्षा में चक्कर लगाता था. इस बार चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर भी इसी कक्षा में चक्कर लगाएगा लेकिन विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेंगे और यहीं से चंद्रयान-2 अपने पूर्वज से आगे निकल जाएगा. इसके बाद 6 और 7 सितंबर की बीच की रात 1.40 बजे विक्रम लैंडर चांद पर उतरना शुरू करेगा जो इसरो वैज्ञानिकों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा.
7 सितंबर को चंद्रयान-2 चांद की सतह पर पहले से निर्धारित जगह (दक्षिणी ध्रुव) पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद ऑर्बिटर एक साल तक काम करेगा. इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी और लैंडर के बीच कम्युनिकेशन करना है. ऑर्बिटर चांद की सतह का नक्शा तैयार करेगा, ताकि चांद के अस्तित्व और विकास का पता लगाया जा सके. वहीं, लैंडर और रोवर चांद पर एक दिन (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) काम करेंगे. लैंडर यह जांचेगा कि चांद पर भूकंप आते हैं या नहीं, जबकि रोवर चांद की सतह पर खनिज तत्वों की मौजूदगी का पता लगाएगा.
यह भी पढ़ें: NASA के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, इस बार किया ये बड़ा कारनामा
चंद्रयान 2 के चांद की सतह पर उतरने के साथ ही भारत के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. अगर चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया सफल होती है तो भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन के लैंडर भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करवा चुके हैं. बता दें, चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को धरती पर से अंतरिक्ष में रवाना किया गया था. इसका प्रक्षेपन देश के भारी वजन उठानेवाले रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच वेहिकल - मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) से किया गया था.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी