Republic Day : इतिहास में पहली बार महिला अफसर ने बाइक पर किया स्टंट, असम राइफल्स की महिला टुकड़ी ने दी सलामी
आज देश 70वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2019) मना रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर शानदार परेड हुई. इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल हुए लोगों का उत्साह देखते ही बना. इतिहास में पहली बार नारी शक्ति का अदम्य उदाहरण देखने को मिला.
मुंबई:
आज देश 70वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2019) मना रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर शानदार परेड हुई. इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल हुए लोगों का उत्साह देखते ही बना. इतिहास में पहली बार नारी शक्ति का अदम्य उदाहरण देखने को मिला. इस बार असम राइफल्स की महिला अर्द्धसैनिक बल मार्च करती नजर आईं. वहीं, लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने राजपथ पर Army Service Corps Contingent का नेतृत्व किया. इसके अलावा आर्मी डेयरडेविल्स में महिला अफसर ने बाइक पर स्टंट दिखाया.
इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी आर्मी डेयरडेविल्स ने बाइक पर स्टंट्स दिखाए. कैप्टन शिखा सुरभि ने भी बाइक पर खड़े होकर माननीय राष्ट्रपति को सैल्यूट किया. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला अफसर ने रॉयल एनफील्ड बुलेट पर खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी है.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'मणिकर्णिका' की शानदार शुरुआत, पहले दिन इतनी हुई कंगना की कमाई
Captain #ShikhaSurbhi gives a standing salute on a motorcycle to the Hon'ble @rashtrapatibhvn at #RepublicDay2019 parade.#RepublicDayOnDD #RepublicDay #Doordarshan #70thRepublicDay #RepublicDayIndia #गणतंत्रदिवस pic.twitter.com/mXnaNe9xee
— Doordarshan National (@DDNational) January 26, 2019
इस देश ने आज एक नया इतिहास बनते देखा. असम राइफल्स की महिला अर्द्धसैनिक बल ने राजपथ पर मार्च किया. उन्होंने नारी शक्ति का अदम्य उदाहरण पेश किया. मेजर खुशबू कंवर ने इस टीम का नेतृत्व किया.
देखें इतिहास को बनते हुए, #NariShakti का अदम्य उदाहरण, असम राइफल्स की ALL WOMEN CONTINGENT राजपथ पर मार्च करती हुई#गणतंत्रदिवस #republicdayindia #RepublicDay2019 pic.twitter.com/tqa2o0NRl9
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) January 26, 2019
ये भी पढ़ें: Video: सलमान की 'भारत' पर भारी पड़ा जॉन अब्राहम की RAW का टीजर
वहीं, लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने राजपथ पर Army Service Corps Contingent का नेतृत्व किया और महिलाओं की शक्ति की मिसाल पेश की.
लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने राजपथ पर #Army Service Corps Contingent का नेतृत्व किया #गणतंत्रदिवस #republicdayindia #RepublicDay2019 pic.twitter.com/AWouWdUsrC
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) January 26, 2019
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी