logo-image

Solar eclipse 2018: आज लगेगा साल का सबसे पहला सूर्यग्रहण, क्या भारत पर पड़ेगा असर?

सुपर ब्लू मून की बाद साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण आज दिखाई देगा। अंटार्टिका, अटलांटिक महासागर और अमेरिका के दक्षिण हिस्से में ग्रहण देखा जाएगा।

Updated on: 15 Feb 2018, 10:11 AM

नई दिल्ली:

जनवरी में साल का पहला सुपर ब्लड मून दिखाई दिया था। इसके बाद साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है जो कि आज दिखाई देगा। अंटार्टिका, अटलांटिक महासागर और अमेरिका के दक्षिण हिस्से में ग्रहण देखा जाएगा। फरवरी के बाद अगला सूर्यग्रहण 11 अगस्‍त लगेगा।

भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण आज रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और सुबह चार बजे यह खत्म होगा।

जब सूर्य और पृथ्‍वी की कक्षा के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य पर इसकी छाया पड़ती है आंशिक सूर्यग्रहण में चंद्रमा, सूर्य और पृथ्‍वी एक सीधी रेखा में नहीं आते और चंद्रमा की कुछ छाया सूर्य की सतह पर पड़ती है

पूर्ण सूर्यग्रहण में ये सीधी रेखा में आ जाते हैं लिहाजा चंद्रमा की वजह से सूर्य की किरणें पृथ्‍वी तक नहीं पहुंच पातीं हालांकि, भारत में रात होने के कारण यह आंशिक सूर्य ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा

फरवरी के बाद 11 अगस्त को यह ग्रहण दिखाई देगा लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा

आंशिक सूर्यग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है। पिछला पूर्ण सूर्यग्रहण पिछले साल 21 अगस्‍त को देखने को मिला था। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण बिना चश्मे नंगी आंखों से देखने पर आंखों की रौशनी पर बुरा असर डाल सकती है।

और पढ़ें: कई बम धमाकों का आरोपी IM आतंकी जुनैद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा