भारत ही नहीं विदेशों में भी मनाते हैं बुद्ध पूर्णिमा, जानें महत्व और मूहुर्त
हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवार विष्णु का 9वां अवतार बताया गया है। इसलिए हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
ऩई दिल्ली:
वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन ही बोधगया में पीपल के वृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध ने गोरखपुर से 50 किमी दूर कुशीनगर में महानिर्वाण की ओर प्रस्थान किया था।
इस साल बुद्ध पूर्णिमा सोमवार 30 अप्रैल को है। बता दें कि हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवार विष्णु का 9वां अवतार बताया गया है। इसलिए हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
बैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है। शुभ मुहूर्त में पूजन करने से बिगड़े काम बन जाते हैं।
शुभ मूहूर्त
बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2018 को सुबह 6:37 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल 2018 को 6:27 बजे खत्म होगा। हिंदू धर्म में हर त्योहार उदया तिथि को ही मनाया जाता है, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा भी 30 अप्रैल, सोमवार को मनायी जाएगी।
भारत नहीं दुनिया भर में मनाई जाती है
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व केवल भारत में नहीं है, बल्कि इसे दुनिया के दूसरे देशों में भी मनाया जाता है। जिनमें श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, चीन, नेपाल थाईलैंड, मलयेशिया, म्यांमार, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। श्रीलंका में इस दिन को 'वेसाक' के नाम से जाना जाता है, जो निश्चित रूप से वैशाख का ही अपभ्रंश है।
इसे भी पढ़ें: सही दिशा में लगाए मनी प्लांट का पौधा और हो जाए मालामाल, जानें इसके और फायदे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी