logo-image

दुनिया भर में इस शानदार अंदाज में मनाया जाता है दीपावली का पर्व

दीपावली हिंदुओं का ऐसा पर्व है जो न केवल देशभर में, बल्कि विदेश में बड़ी ही धूमधाम से नहीं मनाया जाता।

Updated on: 25 Oct 2016, 06:21 PM

नई दिल्ली:

दीपावली हिंदुओं का ऐसा पर्व है जो न केवल देशभर में, बल्कि विदेश में बड़ी ही धूमधाम से नहीं मनाया जाता। यह पर्व विश्व के कई हिस्सों में अपनी रोशनी की छटा बिखेरता है। विदेश में जहां भी हिंदुओं और सिखों की बड़ी आबादी है, वहां तो रोशनी की अलग ही जगमग दिखाई देती है।

श्रीलंका, म्यामांर, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, नीदरलैंड्स, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में दीपावली का पर्व बहुत ही जोर शोर से मनाया जाता है।

अमेरिका
अमेरिका

2009 में अमेरिका में पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में दीवाली पर परंपरागत दीप जलाया था। वहीं व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की शुरुआत जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने की थी।

त्रिनिदाद और टोबैगो
त्रिनिदाद और टोबैगो

कैरेबियाई देशों में त्रिनिदाद और टोबैगो में बड़ी संख्या में बसे भारतीय वहां बहुत ही खास अंदाज में दीवाली को मनाते हैं। इस दिन वहां लोग घरों में पूजा करते हैं और दीपक जलाते हैं।

ब्रिटेन और लीसेस्टर
ब्रिटेन और लीसेस्टर

ब्रिटेन और लीसेस्टर में भी दीपावली पर्व को बेहद ही जुदा अंदाज के साथ मनाया जाता है। इस दिन यहां बहुत बड़ा आयोजन किया जाता है।

नेपाल
नेपाल

भारत की तरह नेपाल में भी वैसी ही परंपरा है, केवल थोड़ी भिन्नता है। नेपाल में पहले दिन कौवे को, दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराया जाता है। लक्ष्मी पूजा तीसरे दिन होती है। इस दिन से नेपाल संवत शुरू होता है इसलिए व्यापारी इसे शुभ दिन मानते हैं।

श्रीलंका
श्रीलंका

श्रीलंका में तमिल समुदाय के लोग इस दिन तेल स्नान के बाद नए कपड़े पहनते हैं और ‘पोसई’ (पूजा) कर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। शाम को पटाखे छोड़े जाते हैं.

मलेशिया
मलेशिया

मलेशिया में हिंदू सूर्य कैलेंडर के सातवें माह में दीपावली मनाई जाती है। इस दिन सिंगापुर में सरकारी छुट्टी होती है। वहां की दीपावली को ‘नन्हें भारत’ की दीपावली भी कहा जाता है। यहां ‘हिन्दू एन्डाउमेंट बोर्ड ऑफ सिंगापुर’ कई सांस्कृतिक आयोजन करता है।
ये बताया हमने आपको दुनिया भर में दीपावली मनाने का खास अंदाज। अगर आप भी विदेश में हैं, तो वहां अपनों के साथ इसी अंदाज में मनाएं दीपावली।