logo-image

Aaj Ka Panchang 04 March 2024: क्या है 04 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 04 March 2024: हिंदू धर्म में पंचांग का बहुत महत्व है. आज के पंचांग के अनुसार शुभ और अशुभ मुहूर्त क्या है और राहु काल का समय आज क्या रहने वाला है आइए जानते हैं.

Updated on: 04 Mar 2024, 07:15 AM

नई दिल्ली:

Aaj Ka Panchang 04 March 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठा नक्षत्र और सोमवार का दिन है. आज का दिन कैसा रहने वाला है.किस समय पूजा करें और किस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए ये सारी जानकारी हिंदू पंचांग में होती है. अभिजीत मुहूर्त क्या है और आज किस दिशा में यात्रा करने से आपको बचना चाहिए ये भी जानकारी आपको दे रहे हैं. कहते हैं अगर कोई शुभ कार्य करना हो तो उसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. शादी के साय भी हैं ऐसे में अगर आप शुभ और अशुभ मुहूर्त के अलावा राहु काल के समय को भी ध्यान में रखकर कोई भी कार्य करेंगे तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी. आप अगर कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं या किसी बिज़नेस डील के लिए जा रहे हैं तो भी आपको अशुभ समय से बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान किया गया कोई भी कार्य आसानी से सफल नहीं होता उसमें कोई ना कोई अड़चन जरूर आती है. इसके अलावा आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या रहने वाला है और चंद्रोदय का समय क्या है ये भी आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बता रहे हैं. 

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत - 12:09:37 से 12:56:20 तक

इस समय गलती से भी ना करें कोई शुभ काम - अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त - 12:56:20 से 13:43:02 तक, 15:16:26 से 16:03:09 तक
कुलिक - 15:16:26 से 16:03:09 तक
कंटक - 09:02:48 से 09:49:31 तक
राहु काल - 08:10:16 से 09:37:50 तक
कालवेला / अर्द्धयाम - 10:36:13 से 11:22:55 तक
यमघण्ट - 12:09:37 से 12:56:20 तक
यमगण्ड - 11:05:24 से 12:32:58 तक
गुलिक काल - 14:00:33 से 15:28:07 तक

दिशा शूल -  पश्चिम

नक्षत्र - ज्येष्ठा - 16:22:16 तक

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय - 06:42:42

सूर्यास्त - 18:23:16

चन्द्र राशि - वृश्चिक - 16:22:16 तक

चन्द्रोदय - 26:37:59

चन्द्रास्त - 11:45:00

ऋतु - वसंत

तो आप आज अपने सभी कार्य पंचांग को ध्यान में रखकर करें. अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय पर आपको जरूर विचार करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है)