जानिए कौन है पाकिस्तान को 'Ivy League of terror' का तमगा देने वाली एनम गंभीर
एनम गंभीर यूएन में देश की सबसे कम उम्र की स्थायी सचिव बनने वाली अधिकारी हैं
नई दिल्ली:
यूएन असेंबली में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण के कुछ ही घंटो बाद यूएन में भारत की पहली स्थायी सचिव एनम गंभीर ने अपनी बात रखते हुए पाकिस्तान की झूठी दलीलों का मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को 'Ivy League of terrorism' करार दिया। अपने इस बयान से एनम गंभीर रातों रात सुर्खियों में आ गई है।
आखिर कौन हैं एनम गंभीर जानिए 10 Interesting facts
1.दिल्ली की रहने वाली एनम गंभीर साल 2005 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं।
2.एनम गंभीर यूएन में देश की सबसे कम उम्र की स्थायी सचिव बनने वाली अधिकारी हैं।
3.एनम ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा से पूरी की है।
4.गंभीर यूएन जाने से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान डेस्क पर भी काम कर चुकी हैं इसलिए माना जाता है कि उन्हें भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर अच्छी समझ है।
5.गंभीर साल 2015 के मध्य तक दिल्ली में ही विदेश मंत्रालय के ऑफिस में कार्यरत थी जिसके बाद इन्हें अमेरिका भेजा गया।
6.एनम अर्जेंटीना में भारतीय दूतावास में भी काम कर चुकी हैं।
7.यूएन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ विदेश सेवा के अधिकारी सैयद अकबरुद्दीन एनम के मेंटर हैं।
8.एनम गंभीर की पहली विदेशी पोस्टिंग मैड्रिट में हुई थी जहां उन्होंने स्पैनिश भाषा पर अपनी पकड़ बनायी।
9.अच्छी हिन्दी और इंग्लिश भाषा के अलावा एनम ने स्पैनिश भाषा को सीखने के बाद उसे विदेशी भाषा के रूप में चुना।
10.विदेश मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारियों के लिए हिन्दी और इंग्लिश के अलावा कम से कम एक विदेशी भाषा जानना बेहद जरूरी होता है।
'Ivy League of terrorism' से एनम गंभीर का मतलब था पाकिस्तान आतंकवादियों की वो छतरी है जिसके नीचे अलग-अलग आतंकी समूह मिलकर पाकिस्तान की शह पर भारत में आतंकी वारदातों का अंजाम देते हैं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी